फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   panchyat election

बकान में प्रतिष्ठा की जंग, तय होगा वनमंत्री के बेटे का भविष्य

Thu, 31 Dec 2015 07:25 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, चंबा
ब्यूरो/ अमर उजाला, चंबा Updated Thu, 31 Dec 2015 07:25 PM IST
विज्ञापन
panchyat election

 प्रचार का दौर लगभग थम चुका है। चंबा जिला की 80 पंचायतों में जीत या हार का फैसला साल की पहली तारीख के साथ होने वाले मतदान के बाद आ जाएगा। जबकि आगामी पांच जनवरी तक अन्य क्षेत्रों में भी चुनावी प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। चंबा में भाजपा और कांग्रेस दोनों ही राजनीतिक पार्टियों ने जिलापरिषद और बीडीसी की ज्यादा से ज्यादा सीटें हासिल करने पर जोर लगा रखा है। इनमें से भाजपा ने सभी 18 सीटों पर अपने प्रत्याशी घोषित कर रखे हैं। साफ है इन प्रत्याशियों की जीत या हार पार्टी की जीत या हार होगी।

विज्ञापन



कांग्रेस में ऐसा नहीं है। कांग्रेस में बकान वार्ड से वनमंत्री के बेटे अमित भरमौरी ही पार्टी का चेहरा हैं। पंचायतीराज के यह चुनाव अमित भरमौरी का भविष्य भी तय करेंगे। यदि वे चुनाव जीतते हैं तो उनका अध्यक्ष बनना भी तय है। अमित इससे पूर्व भी जिलापरिषद के अध्यक्ष पद पर रहे हैं और सबसे खास बात यह है कि इस बार चंबा में जिलापरिषद का अध्यक्ष पद आरक्षित नहीं है, लेकिन चुनाव नतीजे अनुकूल नहीं हुए तो उनका राजनीतिक कैरियर भी दांव पर लग सकता है।
विज्ञापन



 चंबा में जिला परिषद की कुल 18 सीटें हैं। इनमें से भरमौर की खणी व किलोड़ की दस पंचायतों और पांगी के किलाड़ वार्ड में पहले ही चुनाव हो चुके हैं। जबकि दूसरे चरण में 15 अन्य सीटों के लिए चुनाव हो रहे हैं। इन सीटों में कांग्रेस बकान वार्ड में वर्चस्व की लड़ाई लड़ रही है। तो भाजपा के लिए कई सीटों पर कमजोर प्रत्याशी या फिर एक से ज्यादा प्रत्याशियों में मुकाबला सिरदर्द बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट
क्षेत्र का विकास ही प्राथमिकता : अमित
अमित भरमौरी का कहना है कि उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान  विकास के कार्य की रूपरेखा तय की है। वे युवा हैं और इलाके की विकास की सोच लेकर लोगों के बीच दोबारा आए हैं। उन्हें उम्मीद है कि लोग उनका साथ देंगे। इलाके का विकास उनकी प्राथमिकता रहेगा।


हमें जीत का पूरा भरोसा है : डीएस ठाकुर
भाजपा जिलाध्यक्ष डीएस ठाकुर का कहना है कि भाजपा ने सभी सीटों पर अपने उम्मीदवार तय किए हैं और उन्हें जीत का पूरा भरोसा है। सभी उम्मीदवारों ने कड़ी मेहनत से प्रचार किया है। भाजपा विकास के मुद्दे पर चुनाव लड़ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed