फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   panchyat election

जिला चंबा की 80 पंचायतों में प्रचार बंद, पहली को डलेंगे वोट

Wed, 30 Dec 2015 07:01 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, चंबा
ब्यूरो/ अमर उजाला, चंबा Updated Wed, 30 Dec 2015 07:01 PM IST
विज्ञापन
panchyat election

 पंचायतीराज चुनाव का आगाज नए साल की पहली सुबह के साथ हो जाएगा। चंबा में पहले दिन 80 पंचायतों में मतदान होगा। जिला में कुल 238 पंचायतें हैं जिन्हें प्रशासन ने तीन भागों में विभाजित किया है। इनमें से पहली को 80 जबकि तीन और पांच जनवरी को 79-79 पंचायतों में मतदान होगा।

विज्ञापन



पहली जनवरी को विकास खंड चंबा के अधीन 13, भटियात की 23, मैहला की 14, सलूणी और तीसा की 15-15 पंचायतों में मतदान होगा। मतदान को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सभी मतदान केंद्रों के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना हो गई हैं। चुनाव में उतारे गए कर्मचारी 31 दिसंबर को अपने-अपने मतदान केंद्रों पर पहुंचकर विभाग को इसकी सूचना देंगे।
विज्ञापन



सभी मतदान केंद्रों में सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो जाएगा और दोपहर बाद तीन बजे तक अधिकारिक रूप से मतदान होगा। हालांकि जिन मतदान केंद्रों के सौ मीटर के दायरे में तीन बजे तक मतदाता पहुंचेंगे उनसे भी प्राथमिकता के आधार पर मतदान करवाया जाएगा। मतदान खत्म होते ही मतों की गिनती शुरू हो जाएगी और देर शाम तक परिणाम आने शुरू हो जाएंगे। देर रात दस बजे तक सभी पंचायतों के चुनाव परिणाम आने की संभावना विभाग ने जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, उपायुक्त एम सुुधा देवी का कहना कि पंचायत चुनाव के पहले चरण को लेकर सभी पार्टियां रवाना हो गई हैं। मतदान को लेकर सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। पुलिस व सुरक्षा के अन्य सभी प्रबंध पुख्ता कर लिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed