फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   panchyat election

चंबा में जिला परिषद के 14 उम्मीदवारों ने छोड़ा मैदान

Mon, 21 Dec 2015 11:34 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, चंबा
ब्यूरो/ अमर उजाला, चंबा Updated Mon, 21 Dec 2015 11:34 PM IST
विज्ञापन
panchyat election

 जिला परिषद चुनाव के लिए 14 उम्मीदवारों ने जंग से पहले ही हथियार डाल दिए हैं। सोमवार को नाम वापस लेने के दौरान इन सभी उम्मीदवारों ने पीछे हटने का फैसला किया। चंबा जिला में 15 सीटों के लिए चुनाव हो रहे हैं। इसमें 121 उम्मीदवारों ने अपने-अपने नामांकन दाखिल किए थे। अब 107 उम्मीदवारों में चुनावी जंग होगी।

विज्ञापन



जिला परिषद की लड़ाई में सबसे ज्यादा नाम चुराह उपमंडल के कल्हेल वार्ड में वापस हुए हैं। यहां पांच उम्मीदवारों ने सोमवार को अपने नाम वापस ले लिए। चुराह के कल्हेल वार्ड से 13 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन दाखिल किए थे। इसमें से अब आठ ही उम्मीदवार मैदान में बाकी बचे हैं।
विज्ञापन



जबकि चुराह के भंजराड़ू वार्ड से एक नामांकन वापस हुआ है। यहां 14 उम्मीदवारों ने नामांकन भरा था जबकि अब 13 में चुनावी जंग होनी है। चंबा उपमंडल के सर्वाधिक पांच वार्डों में 35 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किए थे। इसमें से सोमवार को तीन उम्मीदवारों ने अपने नाम वापस ले लिए। यहां सबसे हॉट सीट बकाण वार्ड में 11 उम्मीदवार मैदान में बचे हैं। शुरूआत में 13 लोगों ने इस वार्ड से नामांकन दाखिल किए थे। जबकि उटीप वार्ड से एक नामांकन वापस हुआ है। यहां आठ ने पर्चे भरे थे जबकि अब सात में ही मुकाबला होगा। चंबा के सिढ वार्ड में पांच और मंगला व जडेरा में चार-चार उम्मीदवार मैदान में बाकी बचे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 सलूणी उपमंडल के स्नूह वार्ड में दो उम्मीदवारों ने नाम वापस लिया है। यहां पहले सात लोग चुनाव मैैदान में थे। जबकि ब्रंगाल और ब्याणा वार्ड से कोई भी प्रत्याशी पीछे नहीं हटा है। यहां बंग्राल में सात जबकि ब्याणा में नौ उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। डलहौजी उपमंडल में उदयपुर वार्ड से एक नामांकन वापस हुआ है। यहां पहले 12 उम्मीदवार मैदान में थे।
जबकि बनीखेत में किसी ने नाम वापस नहीं लिया है। यहां चार उम्मीदवारों में मुकाबला होगा। भटियात में बनेट व समोट वार्ड से दो उम्मीदवारों ने अपने नाम वापस लिए हैं। यहां बनेट वार्ड से पांच ने पर्चा भरा था जबकि समोट से सात लोगों ने। भटियात के मोतला वार्ड में सात लोगों के बीच ही चुनावी टकराव होना है।

 इनसेट...
सभी उम्मीदवार कर सकते हैं प्रचार : नेगी
उधर, जिला पंचायतीराज विभाग अधिकारी एमएस नेगी का कहना है कि नाम वापस लेने के साथ ही सभी उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह भी आवंटित कर दिए गए हैं। इसके साथ ही चुनाव की असली प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। सभी उम्मीदवार अब अपने-अपने क्षेत्र में प्रचार कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed