फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   panchyat election

कांगड़ा, बैजनाथ, पपरोला, धर्मशाला और नूरपुर से मतदाताओं का पलायन शुरू

Mon, 23 Nov 2015 06:58 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, चंबा
ब्यूरो/ अमर उजाला, चंबा Updated Mon, 23 Nov 2015 06:58 PM IST
विज्ञापन
panchyat election

 भरमौर में होने वाले पंचायतीराज चुनाव के लिए कांगड़ा, बैजनाथ, पपरोला, धर्मशाला व नूरपुर क्षेत्रों से मतदाताओं ने भरमौर के लिए कूच करना शुरू कर दिया है ताकि छब्बीस नवंबर को होने वाली चुनाव प्रक्रिया में वह मतदान से छूट न जाएं।

विज्ञापन



ऐसे में भरमौर में खाली पड़ चुके गांव व मोहल्लों में रौनक वापस लौटनी शुरू हो चुकी है। जल्द ही यहां पर चुनावी प्रक्रिया संपन्न होने व वार्षिक परीक्षाएं हो जाने के बाद सन्नाटा छा जाएगा। यहां के लगभग साठ प्रतिशत से अधिक बाशिंदे सर्दियां काटने के लिए निचले क्षेत्रों में चले जाते हैं।
विज्ञापन



उल्लेखनीय है कि पुराने समय में भरमौर के अधिकतर लोग भेड़ पालन करते थे। ऐसे में यह लोग सर्दियों के समय अपने रेवड़ की भूख शांत करने के लिए भरमौर के ऊपरी क्षेत्रों जैसे, इंद्रहारपास, तांलग जोत, जालसू जोत, कुवारंसी जोत को पार करके कांगड़ा जिले के उपरोक्त क्षेत्रों में पलायन कर जाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन




इसी प्रक्रिया के चलते इन लोगों ने दोनों ओर अपने आशियाने बनाए, जो कि आज भी सर्दियों में निचले क्षेत्रों तो गर्मियों में भरमौर की ऊपरी पहाड़ियों की हरी चरागाहों में अपने रेवड़ों के साथ अकसर दिख जाते हैं।

फिलहाल भरमौर में चुनाव की गरिमा को बनाए रखने के लिए प्रशासन काफी सतर्क है ताकि मतदाता एक जगह पर ही मतदान करें।



 इनसेट...
 एक ही जगह मिलेगा मतदान का अधिकार : बीडीओ
खंड विकास अधिकारी विवेक चौहान ने बताया कि इस दिशा में पूरी सतर्कता बरती जा रही है। यहां पर मतदान करने वाले मतदाता को पंचायतीराज चुनाव 2015 में दूसरी जगह मतदान करने का अधिकार नहीं है। पकड़े जाने पर कानूनी कार्रवाई का प्रावधान है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed