{"_id":"58bc48a84f1c1b056de7e85a","slug":"one-old-man-dead-body-found","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार दिन से लापता व्यक्ति का झाड़ियों से मिला शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चार दिन से लापता व्यक्ति का झाड़ियों से मिला शव
ब्यूरो/अमर उजाला, चंबा
Updated Sun, 05 Mar 2017 10:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा खजियार मार्ग पर भनेरा मोड़ के नीचे रविवार सुबह एक 63 वर्षीय व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। उक्त व्यक्ति की पहचान कृपाल सिंह पुत्र रिझा राम गांव धरमड़ी डाकघर कुपाहड़ा तहसील व जिला चंबा के रूप में हुई है। पुलिस ने धारा 174 के तहत शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के बाद अंतिम संस्कार के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
मृतक के भाई धर्मू ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसका भाई कृपाल सिंह पिछले चार दिनों से लापता था। इससे पहले भी वह कई बर बिना कुछ बताए घर से गायब रहता था। इसलिए परिजनों ने सोचा की कृपाल सिंह घर लौट आएगा। इस बीच अनहोनी हो गई। जांच में पता चला कि कृपाल सिंह चंबा खजियार मार्ग पर भेनरा मोड़ से लगभग तीस फुट नीचे गिरा हुआ था। जबकि वहां पर झाड़िया होने की वजह से लगतार चार दिनों तक इस घटना का कोई आभास नहीं हो पाया।
विज्ञापन
रविवार की सुबह कुछ लोग वहां से गुजर रहे थे, जिन्होंने कृपाल सिंह के शव को झाड़ियों के बीच देखा। उसके बाद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। लिहाजा पुलिस ने मौके पर पहुंच कर धारा 174 के तहत कार्रवाई करते हुए घटना स्थल पर मौजूद लोगों और मृतक के परिजनों के बयान लेने के बाद शव का पोस्टमार्टम करवाया।
विज्ञापन
इसकी पुष्टि करते हुए एसपी चंबा विरेंद्र तोमर ने बताया कि पुलिस इस मामले की जांच धारा 174 के तहत कर रही है।