फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   one died in parel

महिला ने परेल पुल से रावी नदी में कूद कर दी जान

Sun, 25 Sep 2016 10:56 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, (चंबा)
ब्यूरो, अमर उजाला, (चंबा) Updated Sun, 25 Sep 2016 10:56 PM IST
विज्ञापन

रावी नदी पर बने परेल पुल से रविवार की सुबह पांच बजे एक महिला ने नदी में कूद कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।

विज्ञापन


यह हादसा उस समय हुआ जब चंबा-पठानकोट मार्ग पर रावी नदी पर बने परेल पुल के समीप स्थित भुगनपुरा गांव की महिला अनीता (33) पत्नी कैलाश चंद के साथ रोजाना की तरह सुबह की सैर पर गई हुई थी।

महिला का घर रावी नदी से कुछ ही दूरी पर होने की स्थिति में उसका पति और वह रोज सुबह की सैर करने जाते थे। हादसे वाले दिन रविवार की सुबह भी सब कुछ सामान्य लग रहा था। अचानक जब यह दंपति परेल पुल पर पहुंचा तो अनीता ने अपने पति कैलाश को बताया कि वह आगे तक टहल कर आए। वह कुछ देर तक पुल पर ही बैठी रहेगी। इतने में जब अनीता का पति वापस लौट कर आया तो उसने देखा कि पुल पर केवल उसकी पत्नी अनीता का दुप्पटा और चप्पल रखे हुए हैं जबकि अनीता मौजूद नहीं है।
विज्ञापन


अनहोनी का संकेत समझने में कैलाश को जरा सी भी देरी नहीं लगी। बड़ी मुश्किल से कैलाश ने अपने घरवालों को इसकी सूचना दी कि जहन में चल रहे विचारों के चलते वह पुल पर बेसुध होकर गिर पड़ा। इतने में उसके परिजन भी मौके पर आ पहुंचे। जिन्होंने कैलाश के होश संभाले और अनीता की खोज में जुट गए। बहरहाल सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर आ पहुंची। जिसके बाद चले संयुक्त खोज अभियान में अनीता का शव शालीमार जलाशय में तैरता हुआ मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


नतीजतन अनीता के मायके और ससुराल पक्ष में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस ने भादंसं की धारा 174 के तहत शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवा अंतिम संस्कार के लिए भेज दिया। मृतका के मायके और ससुराल पक्ष की ओर से पुलिस को बयान दिया गया कि अनीता काफी समय से मानसिक तनाव झेल रही है। मानसिक संतुलन बिगड़ने पर ही उसने यह कदम उठाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed