फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   one died in manjeer

सलूणी के मंजीर गांव में महिला की संदिग्ध मौत

Thu, 27 Oct 2016 06:41 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, (चंबा)
ब्यूरो, अमर उजाला, (चंबा) Updated Thu, 27 Oct 2016 06:41 PM IST
विज्ञापन
one died in manjeer
पर‌िजनों के बयान लेती पुल‌िस। - फोटो : अमर उजाला

चंबा की सलूणी तहसील के मंजीर गांव में एक महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। जिसके बाद मृतका के मायके वालों की ओर से बीस पच्चीस लोगों ने मृतका के ससुराल में पहुंच कर  हंगामा खड़ा कर दिया।

विज्ञापन


पुलिस ने मौके पर पहुंच कर अंतिम संस्कार से ठीक पहले मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए उठाया। मृतका की पहचान अनीता देवी (31) पत्नी पविंद्र, निवासी मंजीर तहसील सलूणी के रूप में हुई है। शिकायत मृतका के भाई रत्न सिंह ने पुलिस चौकी सुरंगानी में दर्ज करवाई कि उसकी बहन की उसके ससुराल में संदिग्ध हालत में मौत हो गई है। जबकि उसके ससुराल वाले इस मामले को दबाने के लिए चुपचाप अंतिम संस्कार रहे हैं।
विज्ञापन


लिहाजा पुलिस ने फौरन कार्रवाई करते हुए मृतका के शव को उसके घर से बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय चिकित्सालय चंबा पहुंचाया। उधर मृतका के परिजनों ने अपने बयान में बताया कि अनीता ने बिना बताए कोई जहरीला पदार्थ निगल लिया था। इसका जब उन्हें पता लगा तब तक काफी देर हो चुकी थी। अस्पताल ले जाते समय इंड नाला के समीप अनीता ने आखिरी सांस ली। मृतका के भाई का कहना है कि उसके ससुराल वाले अनीता को बेवजह तंग किया करते थे। इसके बारे में उसने कई बार मायके में भी शिकायत की। बहरहाल पुलिस ने ससुराल और मायके पक्ष के बयान दर्ज करके मृतका का पोस्टमार्टम करवा कर शव को अंतिम संस्कार के लिए भेज दिया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएसपी, चंबा वीर बहादुर ने बताया कि मृतका के भाई की शिकायत पर शव का पोस्टमार्टम करवाया गया है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद मौत का सही कारण पता सामने आएगा। जिसके आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed