{"_id":"57238c004f1c1b5c0ca91549","slug":"one-died-in-chogan","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौगान में भंडारा खा रही महिला की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चौगान में भंडारा खा रही महिला की मौत
ब्यूरो, अमर उजाला (चंबा)
Updated Fri, 29 Apr 2016 10:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा शहर के चौगान में आयोजित भंडारे का प्रसाद ग्रहण करने पहुंची एक महिला की संदिग्ध हालत में मौत हो गई है। महिला अस्पताल के नजदीक ही भंडारे का प्रसाद खा रही थी कि अचानक उसे चक्कर आ गया। आसपास मौजूद लोग महिला को उठाकर अस्पताल ले गए लेकिन यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
महिला की पहचान रेनकू देवी पत्नी कुंजू निवासी गांव कलोग डाकघर सिद्धोट के रूप में हुई है। पुलिस ने सूचना पाकर शव को कब्जे में लेकर मृतका के परिजनों को सूचित किया और महिला का पोस्टमार्टम करवाया। पुलिस जांच में पता चला है कि महिला के साथ दो लोग और भी मौजूद थे लेकिन महिला अपने घर से अकेली अपना चेकअप करवाने के लिए क्षेत्रीय चिकित्सालय आई हुई थी। जहां पर उसे अपनी जान पहचान वाले दो लोग और भी मिले।
विज्ञापन
इन्हीं के साथ बैठ कर अभी रेनकू देवी ने भंडारे के प्रसाद से दो तीन निवाले ही ग्रहण ही किए थे कि अचानक उसे चक्कर आ गया। जिस पर लोग महिला को तुरंत क्षेत्रीय चिकित्सालय चंबा ले गए लेकिन चिकित्सक ने डॉक्टरी जांच करने के बाद महिला को मृत करार दे दिया। शाम ढलने तक महिला के शव का पोस्टमार्टम करवाकर अंतिम संस्कार के लिए भेज दिया गया। डीएसपी चंबा वीर बहादुर ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने महिला का पोस्टमार्टम करवाया है और मामले की जांच चल रही है।
विज्ञापन