{"_id":"57fd0fc74f1c1b750a28e3d1","slug":"one-died-devikothi","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवीकोठी में ढांक से गिरकर व्यक्ति की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
देवीकोठी में ढांक से गिरकर व्यक्ति की मौत
ब्यूरो, अमर उजाला, (चंबा)
Updated Tue, 11 Oct 2016 09:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुराह क्षेत्र में सोमवार को घासनी से पैर फिसलने से गिरकर एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान ग्राम पंचायत देवीकोठी के पनियाला गांव निवासी पूर्ण चंद पुत्र परशोत्तम के रूप में हुई है।
विज्ञापन
ग्राम पंचायत देवीकोठी के गांव पनियला का रहने वाला यह व्यक्ति किसी कार्य से अपने पड़ोस के गांव लड्डन में हुआ था। शाम को वहां से वापस आते वक्त वह अपने गांव के समीप घासनी के पास पैर फिसलने से गहरी खाई में जा गिरा। इसकी किसी को जानकारी नहीं हुई।
विज्ञापन
अंधेरा होने के कारण किसी को कुछ दिखाई नहीं दिया। रात को स्थानीय लोगों व परिजनों ने खूब ढूंढा लेकिन कुछ पता नहीं चला। सुबह खाई में बेसुध अवस्था में मिला जब देखा तो उसकी मौत हो चुकी थी। शव को घर लाकर उसका अंतिम संस्कार कर दिया। ग्राम पंचायत प्रधान देवीकोठी उषा ने बताया की पैर फिसलने से पूर्ण निवासी पनियाला की मौत हो गई। उन्होंने प्रशासन से पीड़ित परिवार के लिए उचित मदद की गुहार लगाई है।
विज्ञापन