फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   one captured in gurdaspur

गुरदासपुर में दबोचा नाबालिग के अपहरण में वांछित अपराधी

Sat, 23 Apr 2016 10:24 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला (चंबा)
ब्यूरो, अमर उजाला (चंबा) Updated Sat, 23 Apr 2016 10:24 PM IST
विज्ञापन

पुलिस ने नाबालिग के अपहरण और उसे बंधक बनाने के आरोप में भगोड़े अपराधी को पंजाब के गुरदासपुर जिला के दीनानगर से दबोचने में सफलता हासिल की है। अपराधी की पहचान शेरू पुत्र जुम्मन निवासी तीसा के रूप में हुई है।

विज्ञापन


शेरू पर चुराह की चरड़ा पंचायत के गुवाड़ी गांव से नाबालिग का अपहरण करने और बंधक बनाकर रखने का आरोप था। शेरू पर कुछ अन्य के साथ मिलकर सुनियोजित तरीके से नाबालिग का अपहरण कर बंधक बनाने को लेकर वर्ष 2011 में मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने मामले में नामजद अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर नाबालिग को छुड़ाने में कामयाबी हासिल की थी लेकिन शेरू गिरफ्तारी के डर से लापता हो गया। बाद में अदालत ने वर्ष 2012 में शेरू को भगोड़ा करार दे दिया। पुलिस तभी से शेरू की तलाश कर रही थी।
विज्ञापन


पीओ सैल की टीम को शेरू के दीनानगर में होने की पुख्ता सूचना मिली। पीओ सैल के मुख्य आरक्षी हामिद मोहम्मद, देवराज, मुख्य मानक आरक्षी चमन और आरक्षी रविंद्र की टीम ने दीनानगर में दबिश देकर शेरू को दबोचने में कामयाबी हासिल की।  टीम ने शेरू को चंबा में अदालत में पेश किया। अदालत से रिमांड मिलने के बाद पुलिस टीम शेरू से पूछताछ में जुट गई है। उधर, डीएसपी वीर बहादुर ने दीनानगर से अदालत द्वारा भगोड़े अपराधी के पकडे़ जाने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि अदालत ने अपराधी को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। अदालती अवमानना को लेकर शेरू के खिलाफ तीसा थाना में 174 ए के तहत एक और मामला भी दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed