{"_id":"57f647554f1c1b7d5626fcd1","slug":"one-burn-to-make-food","type":"story","status":"publish","title_hn":"लुडेरा गांव मेें खाना बनाते झुलसी विवाहिता","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लुडेरा गांव मेें खाना बनाते झुलसी विवाहिता
ब्यूरो, अमर उजाला, (चंबा)
Updated Thu, 06 Oct 2016 06:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा-साहू मार्ग पर स्थित लुडेरा गांव में एक विवाहिता खाना बनाते समय बुरी तरह से झुलस गई। पीड़िता को बचाने के चक्कर में उसकी सास के हाथ भी जल गए हैं।
विज्ञापन
हादसे के फौरन बाद पीड़िता को क्षेत्रीय चिकित्सालय चंबा में उपचार के लिए लाया गया। जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए आवश्यक उपचार देने के बाद टांडा रेफर कर दिया गया है। पीड़िता की पहचान ज्योति पत्नी विनीत गांव लुडेरा के रूप मे हुई है।
विज्ञापन
मामले की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। जहां पर पुलिस ने पीड़िता और उसके परिजनों के बयान दर्ज किए। पीड़िता ने अपने बयान में बताया कि खाना बनाते समय स्टोव की आंच अत्यधिक तेज हो जाने की वजह से वह झुलसी है। जिसके आधार पर पुलिस ने प्रारंभिक रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
पता चला है कि हाल ही में उसका विवाह हुआ था। जबकि घटना वाले दिन भी वह रोजाना की तरह अपने घरेलू कार्यों में व्यस्त थी। यह तो भगवान की गनीमत रही कि जिस समय यह हादसा हुआ उसके परिजन घर में मौजूद थे। लिहाजा पीड़िता को तुरंत उपचार के लिए ले आए। हादसे में पीड़िता का मुंह और गर्दन का हिस्सा बुरी तरह से झुलस गया है।
क्षेत्रीय चिकित्सालय चंबा के कार्यकारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. विशाल महाजन ने बताया कि पीड़िता की हालत को देखते हुए उसे टांडा मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है। जहां पर उसे बेहतर चिकित्सा सुविधा मिल पाएगी।