फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   no road facility in kariyan bhadiyam

करियां से भड़ियां कोठी सड़क मार्ग खस्ताहाल, लोग परेशान

Sun, 06 Dec 2015 07:44 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, चंबा
ब्यूरो/ अमर उजाला, चंबा Updated Sun, 06 Dec 2015 07:44 PM IST
विज्ञापन
no road facility in kariyan bhadiyam

 करियां से भड़ियां कोठी सड़क मार्ग की हालत इन दिनों काफी खस्ता हो चुकी है। सड़क मार्ग पर गड्ढों और पत्थरों की भरमार है। सड़क मार्ग पर मिट्टी की भरमार इतनी ज्यादा हो गई है कि बारिश के दौरान सड़क से गुजरना काफी मुश्किल हो जाता है।

विज्ञापन



 बारिश के दौरान सड़क पर फिसलन हो जाती है। ऐसे में दो पहिया वाहन चालकों को सबसे ज्यादा परेशानी का समाना करना पड़ता है। कई बार सड़क पर फिसलन की वजह से दो पहिया वाहन चालक दुर्घटनाग्रस्त हो चुुके हैं परंतु इन दुर्घटनाओं में किसी को भी गंभीर चोट नहीं लगी है।
विज्ञापन



स्थानीय निवासी सोनू, अजय ठाकुर, प्रेम सिंह, संजय कुमार, रवि कुमार, प्रमोद कुमार, सोभिया राम और नेक सिंह ने बताया कि भड़ियां कोठी सड़क मार्ग पर निर्माण के बाद से एक बार भी तारकोल नहीं बिछाई गई है। इसके कारण सड़क पर गड्ढों व पत्थरों की भरमार होती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



 उन्होंने कहा कि सड़क की खराब हालत होने के कारण स्थानीय लोगों को काफी दिक्कतें पेश आ रही हैं। ग्रामीण सड़क पर तारकोल बिछाने को लेकर कई बार विभाग को अवगत करवा चुके हैं लेकिन आज दिन तक इस सड़क पर तारकोल नहीं बिछाई गई है।

उन्होंने जिला प्रशासन से गुहार लगाई है कि भड़ियां कोठी सड़क मार्ग की खस्ता हालत को जल्द से जल्द ठीक करवाया जाए ताकि स्थानीय लोगों को किसी प्रकार की समस्याओं का सामना नहीं करना पड़े।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed