फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   nagar nikaye election

डलहौजी नप में 44 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र भरे

Tue, 29 Dec 2015 08:02 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, चंबा
ब्यूरो/ अमर उजाला, चंबा Updated Tue, 29 Dec 2015 08:02 PM IST
विज्ञापन
nagar nikaye election

 मंगलवार को डलहौजी नगर परिषद के चुनाव को लेकर एसडीएम कार्यालय में काफी गहमागहमी रही। मंगलवार को डलहौजी नगर परिषद के नो वार्डों के लिए चुनाव लड़ने के इच्छुक 44 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। जबकि सोमवार को पहले ही दो प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए थे। यहां पर कुल 46 प्रत्याशी चुनाव में उतरे हैं।

विज्ञापन



मंगलवार को वार्ड एक बकरोटा के लिए चंपा देवी, रीना, दर्शना, रीना देवी ने नामांकन पत्र दाखिल किए। वार्ड दो लोहाली के लिए जयदेव, राजेश, तिलक व अनिल ने नामांकन पत्र दाखिल किए। वहीं वार्ड तीन जीपीओ के लिए नेहा प्लाह, रोबिन प्लाह, विजय कुमारी व सुमन बहल ने नामांकन पत्र दाखिल किए।
विज्ञापन



 वार्ड चार हिंदू लेन से प्रवीण कुमार, मनोहर, बिशन लाल व रोहन ने नामांकन पत्र दाखिल किए। वार्ड पांच अप्पर सदर बाजार से वंदना चड्ढा, कमलदीप कौर, रोबिन प्लाह ,पूनम व ईशा महाजन ने नामांकन पत्र जमा करवाए। वार्ड 6 कथलग के लिए निर्मला देवी, सृष्टा देवी, आशा, बंधू, सुमित्रा ने नामांकन पत्र जमा करवाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वार्ड सात कान्वेंट के लिए मनोज चड्ढा, हरप्रीत सिंह, विकास वर्मा, बलदेव खोसला, परमजीत सिंह, इंद्रपाल सिंह व गौरव ने नामांकन पत्र दाखिल किए। वार्ड आठ मोती टिब्बा के लिए हरप्रीत सिंह, मनोज चड्ढा, अजय प्लाह, ध्यान सिंह, हरीश चौधरी ने नामांकन पत्र दाखिल किए।
वार्ड नौ डलहौजी क्लब से वंदना चड्ढा, आशा, उषा, शिमोनिया, स्नेहलता व दर्शना ने नामांकन पत्र दाखिल किए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed