फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   men committed suicide

बैली में संदिग्ध हालात में पेड़ से लटका मिला शव

Wed, 22 Mar 2017 10:58 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, डलहौजी (चंबा)।
ब्यूरो, अमर उजाला, डलहौजी (चंबा)। Updated Wed, 22 Mar 2017 10:58 PM IST
विज्ञापन
पुलिस थाना डलहौजी के अंतर्गत ग्राम पंचायत बैली में एक व्यक्ति का संदिग्ध अवस्था में शव बरामद हुआ है। बुधवार सुबह लोगों ने शव पेड़ पर फंदे से लटका हुआ देखा। मृतक की पहचान अशोक कुमार (36) पुत्र जल्लो राम गांव बैली के रूप में हुई है। लोगों ने शव के संबंध में पंचायत प्रधान को सूचना दी। इसके बाद प्रधान ने बनीखेत पुलिस चौकी को घटना के बारे सूचित किया।  
विज्ञापन


अशोक के पांव जमीन को छू रहे थे। ऐसे में उसकी मौत पर संदेह जताया जा रहा है। पुलिस ने सूचना पाकर मौके पर पहुंचकर भांदंस की धारा 174 के तहत कार्रवाई करते हुए शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए टीएमसी भेज दिया है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की सही वजह पता चल पाएगी। पुलिस ने मौके पर मृतक के परिजनों के बयान भी दर्ज किए। लेकिन, परिजनों ने किसी पर भी कोई शक जाहिर नहीं किया है। उधर, एएसपी चंबा वीरेंद्र ठाकुर ने बताया कि पुलिस ने भादंसं की धारा 174 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed