फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   marriage case of younger girl

चंबा में फिर रुकवाया बाल विवाह

Sat, 18 Mar 2017 10:51 PM IST
अमर उजाला चंबा
अमर उजाला चंबा Updated Sat, 18 Mar 2017 10:51 PM IST
विज्ञापन
बाल विवाह के लिए चर्चित हो चुके चंबा जिला में एक और मामला सामने आया है। इस साल में बाल विवाह का यह दसवां मामला है। चंबा उपमंडल के इस मामले में लड़की और लड़का दोनों की नाबालिग हैं। परिजनों ने दोनों की शादी जून माह में तय की थी। यह मामला आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की सूझबूझ से सामने आया है।
विज्ञापन


क्षेत्र की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के पास नाबालिग राशन लेने आई थी। जहां उसने अपनी शादी की बात कार्यकर्ता को बताई। कार्यकर्ता ने इस संबंध में लड़की की आयु से जुड़े दस्तावेजों का मुआयना किया। इसमें उसके नाबालिग होने की पुष्टि हो गई। इसके बाद कार्यकर्ता शादी वाले घर पहुंच गई। जहां उसने लड़की के परिजनों को मनाने की कोशिश की। लेकिन, वे शादी रोकने के लिए तैयार नहीं हुए। इसके बाद कार्यकर्ता ने इसकी जानकारी डीपीओ को दी।
विज्ञापन


शनिवार को चंबा से डीपीओ की अगुवाई में मौके पर पहुंची टीम ने वधू पक्ष को 18 साल से पहले शादी न करवाने की नसीहत दी और ऐसा करने पर सख्त कानून का भी हवाला दिया। साथ ही वर पक्ष को भी दूरभाष पर इस शादी को न करने की नसीहत दी। इसके बाद दोनों पक्ष राजी हो गए। विभाग ने वधु पक्ष से लिखित रूप में 18 साल से पहले शादी न करने का करार ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


18 साल से पहले नहीं होगी शादी : डीपीओ
जिला कार्यक्रम अधिकारी वीरेंद्र आर्य ने बताया कि शादी जून में होनी थी। लेकिन, लड़की की उम्र अभी 17 साल की भी नहीं है। इसके चलते इस शादी को रोका गया है। अब नियमित रूप से आंगनबाड़ी कार्यकर्ता लड़की पर नजर रखेगी और उसके परिवार से बातचीत करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed