{"_id":"5842f5084f1c1b0c1ede9188","slug":"man-eat-poison-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"बनीखेत में व्यक्ति ने गलती से खाया जहरीला पदार्थ, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बनीखेत में व्यक्ति ने गलती से खाया जहरीला पदार्थ, मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, चंबा।
Updated Sat, 03 Dec 2016 10:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बनीखेत में शुक्रवार दोपहर के समय एक व्यक्ति ने गलती से जहरीला पदार्थ खा लिया। उसकी शनिवार सुबह चंबा अस्पताल में मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार राकेश पुत्र दयाराम निवासी बनीखेत ने शुक्रवार दोपहर के समय गलती से जहरीला पदार्थ खा लिया। तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल डलहौजी ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने उसे क्षेत्रीय अस्पताल चंबा रेफर कर दिया। क्षेत्रीय अस्पताल में शनिवार सुबह उसकी मौत हो गई।
मामले की पुष्टि करते हुए चिकित्सा अधीक्षक डॉ. जीवानंद चौहान ने बताया कि जहरीला पदार्थ खाने वाले व्यक्ति को चंबा अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। उसके शरीर में जहर पूरी तरह से फैल चुका था। डॉक्टरों ने उसे बचाने की पूरी कोशिश की। लेकिन, शनिवार सुबह उसकी मौत हो गई।