फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   lady fell in valley, injured in chamba

घास काटते पहाड़ी से गिरी महिला, उपचाराधीन

Mon, 15 May 2017 10:23 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, चंबा।
ब्यूरो, अमर उजाला, चंबा। Updated Mon, 15 May 2017 10:23 PM IST
विज्ञापन
सिल्लाघ्राट में एक महिला रविवार शाम को पहाड़ी पर घास काटते समय पांव फिसलने से खाई में गिर गई। महिला की पहचान जमीला पत्नी ईलमदीन निवासी सिल्लाघ्राट के रूप में हुई है। मिली जानकारी अनुसार रविवार शाम को महिला अपने पशुओं के लिए चारा लाने गई थी। अचानक पांव फिसलने से वह खाई में गिर गई और घायल हो गई। महिला के चिल्लाने की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने महिला को खाई से बाहर निकालकर इलाज के लिए क्षेत्रीय अस्पताल चंबा पहुंचाया। जहां पर प्राथमिक उपचार देने के बाद डॉक्टर ने उस महिला को अस्पताल में भर्ती कर लिया। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. जीवानंद चौहान ने बताया कि खाई में गिरने से घायल हुई महिला को क्षेत्रीय अस्पताल में भर्ती किया गया है, उपचार किया जा रहा है। ब्यूरो 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed