फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   jeep capture in dugathi

दुर्गठी में जीप से 16 बोरी जंगली जड़ी-बूटियां बरामद

Mon, 11 Jul 2016 09:52 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, (चंबा)
ब्यूरो, अमर उजाला, (चंबा) Updated Mon, 11 Jul 2016 09:52 PM IST
विज्ञापन

भरमौर थाना के अंर्तगत पुलिस ने दुर्गठी के समीप एक जीप से 16 बोरी जंगली जड़ी-बूटियां बरामद की हैं। पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ भारतीय वन अधिनियम 32 व 33 तथा भादंसं की धारा 379 व 34 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


यह मामला उस समय पेश आया जब भरमौर पुलिस ने सोमवार की रात लगभग सवा एक बजे चंबा-भरमौर मार्ग पर दुर्गठी के समीप नाका लगाया था। इतने में भरमौर की ओर से एक बोलेरो जीप नाके से गुजरी। जिसे जब निरीक्षण के लिए पुलिस ने रोका तो वाहन का चालक संजीव कुमार पुत्र मान सिंह निवासी गांव लेच तहसील व जिला चंबा हड़बड़ा गया। शक के आधार जब गाड़ी की तलाशी ली गई। तो उसमें से पुलिस को 16 बोरी जंगली जड़ी-बूटियां मिली जो कि अवैध रूप से कहीं ले जाई जा रही थी। इस जंगली जड़ी बूटी को नहानी या मुसवाला कहा जाता है। अगर यह सही ठिकाने पर पहुंच जाती तो इसकी कीमत लाखों रुपयों में हो सकती थी।
विज्ञापन


इस दिनों भरमौर के पहाड़ी क्षेत्रों में जंगली जड़ी-बूटियों की भरमार है। हालांकि सरकार ने वन विभाग के माध्यम से इसके दोहन के लिए लाइसेंस दे रखे हैं लेकिन बावजूद इसके इनकी कीमत और मांग की वजह से हर बड़े पैमाने पर इनकी तस्करी की जाती है। उधर इस संबंध में डीएसपी चंबा वीर बहादुर ने बताया कि अवैध रूप से वन संपदा को ले जाना कानूनी अपराध है। लिहाजा पकड़े गए आरोपी पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed