{"_id":"58cd6cf54f1c1b8b7d32a661","slug":"jail-to-rape-accused","type":"story","status":"publish","title_hn":" दुराचार के दोषी को सात साल की कैद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुराचार के दोषी को सात साल की कैद
अमर उजाला चंबा
Updated Sat, 18 Mar 2017 10:53 PM IST
विज्ञापन
sdf
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भरमौर थाना क्षेत्र में नाबालिग से दुष्कर्म करने के आरोपी को दोषी करार देते हुए विशेष न्यायाधीश योगेश जसवाल ने सात साल कैद और 25 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। जुर्माना अदा न करने पर दोषी को तीन माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी।
लोक अधिवक्ता अनिल अवस्थी ने इस मामले की जानकारी देते हुए बताया कि अभियुक्त दलीप कुमार उर्फ दीपू ने आठ नवंबर 2015 की सुबह करीब सवा छह बजे नाबालिग लड़की के घर में घुसकर उसके साथ दुष्कर्म किया था। घटना के समय नाबालिग घर पर अकेली थी और उसके परिजन लकड़ी एकत्र करने गए हुए थे। घटना को अंजाम देने के बाद उसने पीड़ित को किसी को इसके बारे में न बताने की धमकी भी दी।
जब अभिभावक घर पहुंचे तो उन्होंने खून से लथपथ लड़की को देखा। पूछने पर उसने दलीप कुमार का नाम उन्हें बता दिया। इसके बाद पीड़ित के पिता ने पुलिस को घटना की सूचना दी। भरमौर थाना प्रभारी अजय कुमार की अगुवाई में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सभी साक्ष्य जुटाए और दलीप कुमार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दलीप के खिलाफ 452, 376 व चार पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। इस पूरे केस के दौरान 16 गवाह पेश हुए। जबकि, लड़की के कपड़े और फोरेंसिक एक्सपर्ट की रिपोर्ट से दोष साबित हो गया। इसके बाद शनिवार को विशेष न्यायाधीश ने दलीप कुमार को सात साल कैद की सजा सुनाई।