{"_id":"58f7965f4f1c1b1a7447331e","slug":"injured-lady-referred-to-tanda","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में घायल महिला टांडा की रेफर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क हादसे में घायल महिला टांडा की रेफर
ब्यूरो, अमर उजाला, चंबा।
Updated Wed, 19 Apr 2017 10:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा-पठानकोट हाईवे पर एसपी कार्यालय के सामने बस-बाइक की टक्कर में घायल हुई महिला को क्षेत्रीय अस्पताल से टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। जबकि, एक अन्य घायल को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।
मंगलवार दोपहर के समय एक निजी बस की ब्रेक फेल हो गई थी। इससे बस सामने से आ रही बाइक को रौंदते हुुए पुलिस मैदान की दीवार से जाकर टकरा गई थी। दुर्घटना में बाइक में सवार दो सगे भाई बुरी तरह से जख्मी हो गए थे। जबकि बस चालक समेत पांच सवारियां भी घायल हुईं थीं। घायलों को इलाज के लिए चंबा अस्पताल पहुंचाया गया। जहां से बाइक सवार दोनों भाइयों को मंगलवार को ही टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया था। जबकि, हादसे में घायल हुई एक महिला को भी अब डॉक्टरों ने टांडा रेफर कर दिया है। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. जीवानंद चौहान ने बताया कि बस-बाइक दुर्घटना में घायल हुए सात लोगों में से तीन को टांडा रेफर किया गया है। जबकि तीन अस्पताल में भर्ती हैं। एएसपी वीरेंद्र ठाकुर ने बताया कि मामले की छानबीन जारी है। ब्यूरो