{"_id":"58c975034f1c1bdb7c32a020","slug":"illigal-wine-recovered-from-shop-in-chamba","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीसा में पुलिस ने 82 पेटी अवैध शराब की जब्त","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तीसा में पुलिस ने 82 पेटी अवैध शराब की जब्त
अमर उजाला ब्यूरो ,चंबा।
Updated Wed, 15 Mar 2017 10:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीसा में पुलिस ने 82 पेटियां अवैध देसी शराब की बरामद की हैं। पुलिन ने अवैध शराब को जब्त कर मामला दर्ज कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार एसएचओ अजय की अगुवाई पुलिस टीम चिकड़ा गांव में गश्त लगा रही थी।
इसी दौरान किसी ने पुलिस को सूचना दी कि चिकड़ा गांव में एक दुकानदार मौसमदीन पुत्र गुलाम मोहम्मद ने अपनी दुकान के स्टोर में अवैध शराब रखी हुई है। सूचना पाकर जब पुलिस ने उक्त दुकान में दबिश देकर स्टोर की जांच की तो पुलिस को वहां अवैध देसी शराब की 82 पेटियां बरामद हुईं। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अवैध शराब को कब्जे में लेकर आरोपी दुकानदार पर आबकारी एवं कराधान अधिनियम 39 एक के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
गौरतलब है कि मार्च माह के अंत में शराब की दरों में कमी आने की पूरी संभावना है। ऐसे में शराब के अवैध कारोबारी शराब को ठिकाने लगाने के लिए सस्ते दामों पर बेच रहे हैं।
विज्ञापन
एएसपी चंबा वीरेंद्र ठाकुर ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि शराब की अवैध रूप से खरीद-फरोख्त करना कानून अपराध है। भविष्य में भी इसकी रोकथाम के लिए छेड़ा गया अभियान जारी रहेगा।