फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   house on fire in rinda

रिंडा में दोमंजिला मकान जलकर राख

Wed, 25 May 2016 10:38 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला (चंबा)
ब्यूरो, अमर उजाला (चंबा) Updated Wed, 25 May 2016 10:38 PM IST
विज्ञापन
house on fire in rinda
आग - फोटो : अमर उजाला

सिढ़कुंड पंचायत के रिंडा गांव में बुधवार को दोमंजिला मकान व उसमे रखा सामान आग लगने से राख हो गया। दो परिवारों का लगभग सत्तर लाख रुपये का नुकसान हुआ है। प्रशासन ने मौके का मुआयना करके पांच-पांच हजार रुपये की फौरी राहत प्रभावित परिवार को मुहैया करवा दी है।

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह करीब नौ बजे हाको पुत्र श्रीधर व मान सिंह पुत्र हाको के दोमंजिला मकान में शाट सर्किट की वजह से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने इतना भयंकर रूप धारण कर लिया कि परिवार के लोगों को अपना कीमती सामना छोड़कर जान बचाने के लिए भागना पड़ा। वहीं, यह मकान दूरदराज के क्षेत्र में होने से अग्निशमन विभाग की गाड़ी भी मौके पर नहीं पहुंच पाई। इससे आठ कमरों वाला दोमंजिला मकान व इसमें रखा सामान पूरी तरह से जलकर राख हो गया। हाको और मान सिंह ने बताया कि आग बिजली के शॉट सर्किट की वजह से लगी है। आसपास पानी नहीं होने की स्थिति में मकान को जलने से नहीं बचाया जा सका। उन्होंने प्रशासन से उचित मुआवजा प्रदान करने की मांग की है।
विज्ञापन


उधर, कानूनगो चंबा अब्दुल बशीर ने बताया कि संबंधित सर्कल के पटवारी को मौके पर भेजा गया है जो नुकसान की रिपोर्ट बनाकर पेश करेगा। इसके बाद प्रभावितों को मुआवजा प्रदान कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 उधर, सिढ़कुंड पंचायत की प्रधान मधुबाला ने बताया कि इस भीषण अग्निकांड में पीड़ितों को काफी नुकसान हुआ है। पंचायत की ओर से पीड़ितों की हरसंभव सहायता की जाएगी। प्रशासन प्रभावितों को उचित मुआवजा दे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed