{"_id":"58e667a04f1c1b41485b5fc3","slug":"gate-fall-on-the-woman-death-on-the-spot","type":"story","status":"publish","title_hn":"तूफान से आंगनबाड़ी वर्कर पर गिरा गेट, मौके पर मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तूफान से आंगनबाड़ी वर्कर पर गिरा गेट, मौके पर मौत
ब्यूरो, अमर उजाला, डलहौजी (चंबा)।
Updated Thu, 06 Apr 2017 09:36 PM IST
विज्ञापन
घ्ार की छत उड़ी
- फोटो : घ्ार की छत उड़ी
तूफान ने जिले में भारी तबाही मचाई है। डलहौजी उपमंडल में तूफान के कारण एक गेट आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के ऊपर गिर गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
महिला की पहचान लीला (56) निवासी डलहौजी के रूप में हुई है। वीरवार को वह ड्यूटी जा रही थी।
सदर बाजार से गुजर रही थी तो पार्क का मुख्य गेट अचानक गिर गया और वह उसकी चपेट में आ गई। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचित किया और महिला को अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
लीला के दो बच्चे हैं। बेटी की शादी हो चुकी है। लीला परिवार के साथ सदर बाजार में रहती थी। डलहौजी में तूफान से कई जगह नुकसान हुआ है।
तूफान से बचने के लिए पर्यटक भी दिन भर कमरों में दुबके रहे। डीएसपी सागर चंद्र ने हादसे में महिला की मौत की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन
हादसे के दौरान आसपास मौजूद रहे लोगों के बयान भी दर्ज किए गए हैं। एसडीएम गौरव चौधरी ने मृतक महिला के परिजनों को फौरी राहत के रूप में दस हजार रुपये की आर्थिक मदद दी है।