फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   fire in apple garden

ट्रांसफार्मर में शॉट सर्किट, सेब के बगीचे में लगी आग

Wed, 09 Nov 2016 06:45 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, (चंबा)
ब्यूरो, अमर उजाला, (चंबा) Updated Wed, 09 Nov 2016 06:45 PM IST
विज्ञापन
fire in apple garden
जंगल में आग - फोटो : file photo

ग्राम पंचायत सलूणी के मूंडाह गांव में मंगलवार को शाम के समय सेब के बगीचे में आग लग गई। जिससे 16 बीघा भूमि पर फैले सेब के बगीचे में 100 सेब के पेड़ जल कर राख हो गए। यह बगीचा अमर सिंह पुत्र बशेसर का है।

विज्ञापन


सेब का बगीचा जलने से लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। अमर सिंह के पुत्र शक्ति प्रसाद ने बताया कि मंगलवार तीन बजे ग्रामीणों ने उन्हें फोन करके सूचित किया कि उसके सेब के बगीचे में आग लगी हुई है। ग्रामीणों की मदद से शाम के करीब छह बजे आग को बुझाया गया। तब तक सेब का बगीचा पूरी तरह से जलकर राख हो चुका था। बगीचे में करीब 200 सेब के पौधे लगे हुए थे। जिसमें से 100 जल कर राख हो गए।
विज्ञापन


ग्रामीणों में शक्ति सिंह, कमलेश कुमार, महेश कुमार, तुला राम, कर्म चंद, ज्ञान चंद, मुकेश और सुरेश कुमार ने बताया कि सेब के बगीचे के साथ बिजली का ट्रांसफार्मर लगा है। जिसमें शॉट सर्किट होता रहता है। मंगलवार को ट्रांसफार्मर में शॉट सर्किट होने से आग की चिंगारी सेब के बगीचे में गिर गई। जिससे पूरे बगीचे में आग लग गई। पंचायत प्रधान रेखा ठाकुर ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द प्रभावित को नुकसान का उचित मुआवजा दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, एसडीएम सलूणी विजय कुमार धीमान ने बताया कि उनके ध्यान में यह मामला अभी लाया गया है। नुकसान का जायजा लेने के लिए पटवारी को मौके पर भेजा गया है। जिसकी रिपोर्ट आने के बाद ही नुकसान का सही आकलन हो पाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed