फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   fire imn gunu village

गुणू गांव में आग की चपेट में आने से तीन मकान राख

Tue, 13 Dec 2016 07:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंबा
ब्यूरो/अमर उजाला, चंबा Updated Tue, 13 Dec 2016 07:25 PM IST
विज्ञापन
fire imn gunu village
गुणु गांव में लगी आग। - फोटो : अमर उजाला

ग्राम पंचायत अठलुुंई के गुणू गांव में मंगलवार को भयंकर आग लग गई। जिसमें तीनमंजिला तीन मकान जलकर राख हो गए।

विज्ञापन


आग की इस घटना में प्रभावित परिवार अपने घर के अंदर रखा कोई भी सामान नहीं बचा पाए। इसके अलावा गांव में सड़क सुविधा न होने के कारण दमकल विभाग की गाड़ी भी गांव तक नहीं पहुंच पाई। जिसके कारण गांव में लगी आग ने तीन मकानों को जलाकर राख कर दिया। स्थानीय लोगों ने गांव में लगी आग को काबू पाया। अन्यथा आग की चपेट में आने से पूरा गांव जलकर राख हो सकता था। आग की चपेट में आए तीन घरों से प्रकाशो, देसो, ज्ञानो, दीप कुमार व नानकू के परिवार प्रभावित हुए हैं।

प्रभावित परिवारों के पास सिर छुपाने के लिए छत भी नहीं बची है। गांव वासियों ने प्रभावित परिवारों को अपने घरों में रात गुजारने के लिए छत दी है। पंचायत प्रधान पून्नी देवी ने बताया कि गुणू गांव में मंगलवार को दोपहर के समय अचानक आग लग गई। आग को बुझाने के लिए गांव वासियों ने काफी प्रयास किया लेकिन आग इतनी भयंकर थी कि उसमें गांव के तीन मंजिला घर जलकर राख हो गए। आग के बारे में दमकल विभाग को भी सूचित कर दिया गया था। लेकिन सड़क सुविधा न होने के कारण गांव तक दमकल विभाग की गाड़ी नही पहुंच पाई।
विज्ञापन


इसके अलावा संबंधित पटवारी ने शाम के समय गांव में पहुंचकर आग से हुए नुकसान का आकलन तैयार कर लिया है। अभी तक प्रभावित परिवारों को किसी प्रकार की राहत राशि प्रदान नहीं की गई। अग्निशमन विभाग प्रभारी कैलासो राम ने अग्निकांड की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि दोपहर करीब ढाई बजे अग्निशमन विभाग को आग लगने की सूचना मिली थी। जिसके बाद एक टीम को मौके पर भेजा गया है। समाचार लिखे जाने तक अग्निशमन विभाग की टीम मौके से वापस नहीं लौटी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed