{"_id":"589de74a4f1c1b7b0d378a12","slug":"cut-the-tree-in-chamba","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक आशा कुमारी की जमीन से काटे लिए 4 पेड़","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विधायक आशा कुमारी की जमीन से काटे लिए 4 पेड़
ब्यूरो, अमर उजाला, चंबा।
Updated Fri, 10 Feb 2017 09:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब कांग्रेस की प्रभारी एवं डलहौजी हलके की विधायक आशा कुमारी की पुश्तैनी जमीन जुम्हार में लगे देवदार के तीन हरे और एक सूखे पेड़ को काट लिया गया है। वन विभाग की शिकायत पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
शिकायतकर्ता राजेश ठाकुर निवासी हरदासपुरा ने बताया कि वह जुम्हार में विधायक आशा कुमारी की पुश्तैनी जमीन की देखभाल करता है। 22 जनवरी को उसे वन विभाग के एक कर्मचारी ने बताया कि जमीन से तीन हरे और एक सूखा देवदार का पेड़ कटा है।
विज्ञापन
राजेश ठाकुर ने जमीन का मौका किया। यहां देवदार के चार पेड़ कटे हुए पाए गए। छानबीन की तो चार लोग किशन चंद, निवासी सेरी, अनुप निवासी मनोग, प्रीतम निवासी मनोग और सन्नी निवासी मनोग को लकड़ी का ढुलान करते हुए पाया गया।
विज्ञापन
राजेश को देख वे भाग गए। वन विभाग ने काटे गए देवदार के पेड़ों की लकड़ी को जब्त कर लिया है। राजेश ने बताया कि घटना के फौरन बाद उसने विधायक आशा कुमारी से बात करनी चाही तो चुनावी कार्य में व्यस्त होने के चलते उनसे बात नहीं हो पाई।
लिहाजा नौ फरवरी को जब राजेश की विधायक आशा कुमारी से इस बारे में बात हुई तो उन्होंने बताया कि उन्होंने किसी को भी अपनी जमीन से पेड़ काटने की इजाजत नहीं दी है। राजेश की शिकायत पर उपरोक्त चारों लोगों पर फॉरेस्ट एक्ट के तहत एवं आपराधिक मामला दर्ज कर लिया गया है।
...
मामला किया दर्ज : डीएसपी
डीएसपी हेडक्वार्टर वीर बहादुर ने बताया कि पुलिस ने इस दिशा में चार लोगों पर भादंसं की धारा 379 व भारतीय वन अधिनिमय 41 व 42 के तहत मामला दर्ज करके मामले की जांच कर रही है।
000