{"_id":"59109ee64f1c1b3a54851c09","slug":"charas-recovered-at-tarela-pool","type":"story","status":"publish","title_hn":"तरेला पुल के पास व्यक्ति से चरस बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तरेला पुल के पास व्यक्ति से चरस बरामद
ब्यूरो, अमर उजाला, चंबा।
Updated Mon, 08 May 2017 10:07 PM IST
विज्ञापन
c
विज्ञापन
पुलिस की टीम रविवार रात को तरेला पुल के पास गश्त कर रही थी। उसी दौरान पवन हाथ में थैला लिए आया।
पुलिस की टीम को देख व्यक्ति हड़बड़ाहट में वहां से भागने की कोशिश करने लगा। पुलिस को उसके ऊपर शक हुआ। शक के आधार पर पुलिस ने उसे पकड़ा और उसके बैग की तलाशी ली। तलाशी के दौरान पुलिस को बैग में 120 ग्राम चरस बरामद हुई।
पुलिस ने चरस को कब्जे में लेने के बाद आरोपी को भी गिरफ्त में ले लिया। डीएसपी सलूणी महिंद्र सिंह मिन्हास ने बताया कि पुलिस की टीम ने तरेला पुल के पास 120 ग्राम के साथ चरस व्यक्ति को पकड़ा है। उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि पुलिस ने जिला में चरस तस्करों के खिलाफ विशेष अभियान छेड़ रखा है। इसके तहत चरस तस्करी करने वालों पर पुलिस अपना शिकंजा कस रही है।
विज्ञापन