{"_id":"573757b94f1c1b8b609199c8","slug":"challan-of-shopkeepers","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना परमिट रेहड़ी-फड़ी वालों के काटे चालान ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बिना परमिट रेहड़ी-फड़ी वालों के काटे चालान
ब्यूरो, अमर उजाला, चंबा
Updated Sat, 14 May 2016 10:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिटी पुलिस चंबा ने अतिक्रमण के खिलाफ शनिवार को विशेष अभियान छेड़ा। इस दौरान शहर में बिना परमिट रेहड़ी-फड़ी चलाने वालों के चालान काटे गए। सिटी चौकी प्रभारी मदन लाल की अगवाई में हुई इस कार्रवाई से बिना परमिट के रेहड़ी-फड़ी धारकों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
पुलिस ने सड़कों पर सामान रखने वाले दुकानदारों को सामान हटाने की हिदायत दी। बाजार में अतिक्रमण हटाने के बाद पुलिस टीम ने पोस्ट ऑफिस के पास रेहड़ी धारकों को साफ सफाई रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
डीएसपी वीर बहादुर सिंह ने बताया कि शनिवार को सिटी पुलिस ने शहर से अतिक्रमण हटाने के लिए विशेष अभियान चलाया। बिना परमिट के रेहड़ी-फड़ी वालों के चालान काटे गए। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी यह अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन