{"_id":"57642c7e4f1c1b481e11cd23","slug":"case-on-ex-pradhan","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुराह की सनवाल पंचायत के पूर्व प्रधान पर धोखाधड़ी का केस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चुराह की सनवाल पंचायत के पूर्व प्रधान पर धोखाधड़ी का केस
ब्यूरो, अमर उजाला (चंबा)
Updated Fri, 17 Jun 2016 10:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचायत कार्य के मास्टररोल पर जाली हाजिरी भरने के आरोप पर पंचायत के पूर्व प्रधान सनवाल कर्मचंद पर धोखाधड़ी करने का मामला दर्ज हुआ है।
विज्ञापन
शिकायतकर्ता योगराज पुत्र सोदागर निवासी गांव सनवाल तहसील चुराह ने पुलिस को अपने बयान में बताया कि राजकीय प्राथमिक पाठशाला सनवाल में बतौर मिड-डे मील वर्कर कार्यरत जट्टी पुत्री बृज लाल निवासी सनवाल द्वारा खेलकूद मैदान का कार्य करवाया जा रहा है। जिसमें पंचायत प्रधान ने अपनी शक्तियों का दुरुपयोग करते हुए जाली हाजरियां मास्टररोल में भर दी। शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि यह कार्य पंचायत के सौजन्य से हो रहा है, जिसे जट्टी देवी करवा रही है। लेकिन पंचायत प्रधान अपनी नीयत का परिचय देते हुए बिना किसी जानकारी के इस कार्य के मास्टररोल में जाली हाजरी भर कर सरकारी धन ऐंठा है।
इसका जब खुलासा हुआ तो पुलिस को इस अनियमितता की जानकारी दे दी गई। उधर इस मामले के प्रकाश में आने के बाद पूरे चुराह घाटी में चर्चाओं का बाजार गर्म है। इस बारे में डीएसपी चंबा वीर बहादुर ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भादंसं की धारा 420, 467, 468 व 471 के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की गहनता, निष्पक्षता और पारदर्शिता से जांच करने के निर्देश जारी किए गए है ताकि सारी स्थिति से पर्दा उठ सके।
विज्ञापन