{"_id":"58b1b3204f1c1ba03fb24f7b","slug":"car-fell-in-valley-seven-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारातियों की कार खाई में गिरी, 7 लोग घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बारातियों की कार खाई में गिरी, 7 लोग घायल
अमर उजाला ब्यूरो, चंबा।
Updated Sat, 25 Feb 2017 10:10 PM IST
विज्ञापन
दुर्घटना
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा-कोहलड़ी मार्ग पर शुक्रवार रात बारातियों की एक कार डुल्ला मोड़ के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। गाड़ी में सात लोग सवार थे। इनमें चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। जबकि तीन अन्य को मामूली चोटें आई हैं। सभी को देर रात क्षेत्रीय अस्पताल चंबा लाया गय। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चारों गंभीर घायलों को दाखिल कर लिया गया है।
विज्ञापन
हादसा शुक्रवार रात उस समय हुआ जब बारातियों की एक कार नंबर एचपी 01सी-1249 डलहौजी से गनोड़ी गांव जा रही थी। करीब साढ़े दस बजे डुल्ला मोड़ के पास गाड़ी अनियंत्रित होकर करीब 100 फुट गहरी खाई में लुढ़क गई।
विज्ञापन
कार के गिरने और लोगों के चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंच गए। बारातियों की अन्य गाड़ियां भी वहां पहुंच गईं। जिन्होंने हादसे की सूचना पुलिस को दी और खाई से घायलों को निकालना शुरू कर दिया। सूचना मिलने के बाद यातायात पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंच गई।
विज्ञापन
उन्होंने स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से क्षेत्रीय अस्पताल चंबा पहुंचाया। जहां पर तीन लोगों को प्राथमिक उपचार देने के बाद घर भेज दिया गया। जबकि, चार लोगों को अस्पताल में भर्ती कर लिया गया। जिनकी पहचान संजीव पुत्र देसराज निवासी गांव भरियाठ डाकघर डलहौजी, मोहित पुत्र हेमराज निवासी गांव भरियाठ, अनिल पुत्र हेमराज निवासी गांव खरोटका डाकघर बाथरी और पंकज पुत्र प्रकाश निवासी द्रड्डा के रूप में हुई है।
उधर, एसपी चंबा वीरेंद्र तौमर ने बताया कि चंबा-कोहलड़ी मार्ग पर बारातियों की एक कार दुर्घटनाग्रस्त हुई है। इसमें चार लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
दूल्हे की गाड़ी भी बाल-बाल बची
चंबा-कोहल्ड़ी मार्ग पर शुक्रवार रात को दूल्हे की गाड़ी भी हादसे का शिकार होने से बच गई। तंग सड़क पर गाड़ी के दो पहिये खाई की तरफ बाहर निकल गए और गाड़ी सड़क में ही धंस गई। चालक ने होशियारी दिखाते हुए ब्रेक लगा दी। बारात में शामिल लोगों ने दूल्हे को सुरक्षित गाड़ी से बाहर निकाला।