फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   car accident,one died

कटोरी बंगला में खड़े ट्रक से टकराई कार, एक की मौत

Wed, 20 Apr 2016 10:47 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला (चंबा)
ब्यूरो, अमर उजाला (चंबा) Updated Wed, 20 Apr 2016 10:47 PM IST
विज्ञापन
car accident,one died
हादसा - फोटो : file photo

हिमाचल-पंजाब की सीमा पर कटोरी बंगला में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। इस हादसे में तीन अन्य लोग घायल हुए हैं। घायलों में एक ही हालत गंभीर बनी हुई है। जिसे पठानकोट में दाखिल किया गया है।

विज्ञापन


मृतक की पहचान गुरबख्श सिंह पुत्र सतवंत निवासी रामनगर मंडी के रूप में हुई है। जबकि घायलों में रोशन लाल मंडी, कुलदीप कुमार बिलासपुर व प्रवीण कुमार चंबा शामिल हैं। सभी अपनी निजी कार में सवार होकर मंडी से चंबा आ रहे थे। जहां कटोरी बंगला के पास कार चालक ने नियंत्रण खो दिया और कार सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी की कार की छत उखड़ गई। हादसे में कार चालक गुरबख्श सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। आसपास मौजूद लोगों ने कार में फंसे अन्य घायलों को बड़ी मुश्किल से बाहर निकाला।
विज्ञापन


उधर, डीएसपी वीर बहादुर ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि यह मामला सीमावर्ती क्षेत्र में हुआ है और इसमें कार्रवाई पंजाब पुलिस कर रही है। मामला पंजाब पुलिस की ओर से दर्ज किया गया है और शव का पोस्टमार्टम भी पंजाब पुलिस ने ही करवाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed