{"_id":"5857e5bc4f1c1b774fe391c2","slug":"canter-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"खड़ामुख में खाई में गिरा अनियंत्रित कैंटर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खड़ामुख में खाई में गिरा अनियंत्रित कैंटर
ब्यूरो/अमर उजाला, चंबा
Updated Mon, 19 Dec 2016 07:23 PM IST
विज्ञापन
खाई में गिरा कैंटर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा-भरमौर मार्ग पर खड़ामुख बाजार में एक कैंटर चालक समेत परियोजना के जलाशय में समाने से बाल बाल बच गया।
विज्ञापन
यह हादसा सोमवार की सुबह उस समय हुआ जब खड़ामुख बाजार में रात से खड़े कैंटर को सुबह के समय चालक ने स्टार्ट करना चाहा। लेकिन इसी दौरान अचानक तकनीकी खराबी के चलते कैंटर को ब्रेक नहीं लगी जिससे वह सीधे खड़ामुख बाजार के साथ लगते परियोजना के डैम की ओर बढ़ने लगा।
यह देख चालक करनैल सिंह निवासी भरमौर ने वाहन से छलांग लगाकर जान बचाई। जबकि कैंटर सड़क से काफी नीचे लुढ़क कर डैम के साथ बने शौचालय के टैंक पर फंस गया। स्थानीय लोगों ने चालक को सुरक्षित जगह पर पहुंचाया। हादसे के बाद ढांक पर फंसे कैंटर के क्रेन के माध्यम से निकाल लिया गया।
विज्ञापन