फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   a lot of wine recovered

तुनूहट्टी बैैरियर पर पकड़ी तीस पेटी अवैध शराब

Wed, 24 May 2017 10:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंबा।
ब्यूरो/अमर उजाला, चंबा। Updated Wed, 24 May 2017 10:32 PM IST
विज्ञापन
a lot of wine recovered
क्राइम

पुलिस की टीम ने तुनूहट्टी बैरियर पर अवैध शराब का जखीरा पकड़ा है। मंगलवार रात साढ़े नौ बजे पुलिस ने तुनूहट्टी बैरियर पर नाका लगा रखा था। इसमें पुलिस वहां से गुजरने वाले हरेक वाहन की जांच-पड़ताल कर रही थी। इसी दौरान राहुल पुत्र नंद लाल निवासी गांव भट्टी डाकघर बाथरी सूमो गाड़ी नंबर एचपी 01सी-0727 लेकर वहां से गुजरने लगा, जिसे पुलिस ने जांच के लिए नाके पर रोका। इस दौरान गाड़ी की तलाशी ली गई।

विज्ञापन


तलाशी के दौरान पुलिस को गाड़ी में 30 पेटी देसी अवैध शराब की बरामद हुईं। शराब को जब्त कर पुलिस ने चालक के खिलाफ मादक द्रव्य अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने जिले में अवैध शराब के कारोबार को रोकने के लिए अभियान छेड़ रखा है। इसके तहत पुलिस जगह-जगह नाकेबंदी करके शराब का अवैध कारोबार करने वालों पर नकेल कस रही है। इसी अभियान के तहत मंगलवार को पुलिस ने शराब का अवैध जखीरा पकड़ने में सफलता हासिल की है। एएसपी वीरेंद्र ठाकुर ने बताया कि तुनूहट्टी बैरियर पर पुलिस ने सूमो गाड़ी में 30 पेटी अवैध शराब पकड़ी है। चालक के खिलाफ मामला दर्ज करके पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed