{"_id":"5ccb2447bdec220704609fca","slug":"91556816967-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे में धुत बिजली बोर्ड कर्मचारी को कारण बताओ नोटिस जारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
नशे में धुत बिजली बोर्ड कर्मचारी को कारण बताओ नोटिस जारी
विज्ञापन
चंबा। नशे में धुत होकर डॉक्टर से बदसलूकी करने के आरोप में फंसे बिजली बोर्ड कर्मचारी को बोर्ड ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इसको लेकर चिकित्सक ने बोर्ड के अधिकारी से कर्मचारी को दो दिनों के भीतर अपना जवाब देना होगा। अन्यथा उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
गौरतलब हो कि दो दिन पहले जब सिविल अस्पताल किलाड़ में रात को बिजली गुल हो गई। इसको लेकर दो चिकित्सक बिजली बहाली को लेकर बोर्ड के शिकायत कक्ष में गए। आरोप है कि यहां पर तैनात कर्मचारी नशे में धुत था और उसने चिकित्सक की शिकायत लिखने से मना कर दिया। साथ ही चिकित्सक के साथ अभद्र व्यवहार भी किया।
इसके बाद यह मामला बोर्ड अधिकारी के पास पहुंचा। अधिकारी ने पहले कर्मचारी की जमकर क्लास लगाई। इसके बाद उसे कारण बताओ नोटिस जारी किया। नोटिस का जवाब देने के लिए कर्मचारी को दो दिनों का समय दिया गया है।
विज्ञापन
बोर्ड के सहायक अभियंता संतोष शर्मा ने बताया कि शिकायत कक्ष में तैनात कर्मचारी के पर अभद्र व्यवहार करने के आरोप लगे थे। इसको लेकर उसे कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। आगामी कार्रवाई नोटिस का जवाब आने पर की जाएगी।