फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   नकरोड़ बाजार में मिठाई की दुकान में लगी आग, लाखों का नुकसान

नकरोड़ बाजार में मिठाई की दुकान में लगी आग, लाखों का नुकसान

Sun, 20 Jan 2019 10:26 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jan 2019 10:26 PM IST
विज्ञापन
नकरोड़ बाजार में मिठाई की दुकान में लगी आग, लाखों का नुकसान
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंबा। नकरोड़ बाजार में शनिवार देर रात को मिठाई की दुकान में आग लग गई। आग की इस घटना में दुकान सामान समेत राख हो गई है। इस घटना में करीब साढ़े आठ लाख रुपये का नुकसान आंका गया है। हालांकि आग की लपटें देख आसपास के लोग वहां पहुंच गए। हालांकि लोगों ने आग लगने की सूचना दमकल विभाग को दी। सूचना मिलते ही दमकल विभाग ने तुरंत मौके पर पहुंच स्थानीय लोगों की मदद से दुकान में लगी आग को बुझाया। मगर जब दुकान में लगी आग शांत हुई। तब तक दुकान के भीतर रखा सामान जलकर राख हो चुका था। दुकान जलने से करीब साढ़े आठ लाख रुपये का नुकसान हुआ है। गनीमत रही कि दुकान की आग बाजार की अन्य दुकानों तक नहीं पहुंची। अन्यथा नुकसान और बढ़ सकता था। यह दुकान लतीफ मोहम्मद पुत्र हसन अली निवासी गांव रखालू डाकघर जसौरगढ़ की है। दुकान जलने की सूचना मिलने पर वह भी मौके पर पहुंच गया। मगर चाहकर भी दुकान को जलने से नहीं बचा पाया। क्योंकि उसके पहुंचने तक सब कुछ स्वाह हो चुका था। आग की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने के कारणों की छानबीन शुरू की। जांच में आग लगने का कोई भी भौतिक साक्ष्य पुलिस को नहीं मिला। पुलिस के अनुसार आग लगने का कारण शॉट सर्किट हो सकता है। राजस्व विभाग की ओर से पटवारी ने नुकसान की रिपोर्ट तैयार की जा रही है। रिपोर्ट तैयार होने के बाद की प्रभावित दुकानदार को सहायता राशि प्रदान की जाएगी। पुलिस अधीक्षक डॉ. मोनिका ने बताया कि नकरोड़ बाजार में दुकान में आग लगने से साढ़े आठ का नुकसान हुआ है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed