फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   पुलिस ने बती दी हट्टी में 1 किलो 1

पुलिस ने बती दी हट्टी में 1 किलो 1

Sat, 10 Mar 2018 12:20 AM IST
Updated Sat, 10 Mar 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
पुलिस ने बती दी हट्टी में 1 किलो 1
1 किलो 188 ग्राम चरस के साथ पकड़े दो तस्कर
विज्ञापन

बत्ती दी हट्टी में पुलिस को नाके पर देख आरोपियों ने की भागने की कोशिश
पुलिस ने चरस को जब्त करने के साथ आरोपियों पर दर्ज किया मामला
अमर उजाला ब्यूरो
भरमौर (चंबा)। चंबा-भरमौर मार्ग पर बत्ती दी हट्टी के पास पुलिस टीम ने दो चरस तस्करों को 1 किलो 188 ग्राम चरस के साथ पकड़ा है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार तड़के पुलिस ने गैहरा के पास बत्ती दी हट्टी नामक स्थान पर पुलिस ने नाका लगाया था। पुलिस को सूचना मिली थी कि इस रास्ते से चरस तस्करी होगी। सूचना के आधार पर पुलिस ने उपरोक्त स्थान पर नाकेबंदी कर दी। इसके बाद यहां से गुजरने वाले वाहनों के साथ आने जाने वालों की तलाशी शुरू की गई। इसी दौरान करतार पुत्र मुरली लाल और मनोहर लाल पुत्र रूमी राम निवासी लूणा चरस की खेप लेकर सामने से आ रहे थे। जोकि पुलिस को देख हड़बड़ा गए और वहां से भागने की कोशिश करने लगे। पुलिस ने भागते हुए युवाओं को पकड़ा और उनके बैग की तलाशी ली। तलाशी के दौरान पुलिस को बैग से 1 किलो 188 ग्राम चरस बरामद की। पुलिस ने चरस को जब्त करने के साथ आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया है। उनके खिलाफ 20 एनडीपीएस के तहत मामला दर्ज किया। जिले में चरस तस्करों के खिलाफ पुलिस का अभियान चरम सीमा पर है। इसके तहत कई चरस तस्कर पुलिस की गिरफ्त में आ चुके हैं। पुलिस के अनुसार दोपहर के समय आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। यहां पर उन्हें तीन दिन का पुलिस रिमांड मिला है। रिमांड के दौरान पुलिस तस्करों से चरस से जुड़े पहलुओं पर पूछताछ करेगी। इसी माह पुलिस ने चरस तस्करों को पकड़ने में बड़ी कामयाबी पाई है। अभी तक आधा दर्जन से अधिक तस्कर पुलिस की गिरफ्त में आ चुके हैं।


आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज : एसपी
पुलिस अधीक्षक डॉ. मोनिका ने बताया कि पुलिस ने बत्ती दी हट्टी में दो युुवाओं को 1 किलो 188 ग्राम चरस के साथ पकड़ा है। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed