{"_id":"590e0b274f1c1b966b441909","slug":"9-tractors-bound","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंदला में अवैध खनन में जुटे नौ ट्रैक्टर जब्त","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कंदला में अवैध खनन में जुटे नौ ट्रैक्टर जब्त
ब्यूरो/अमर उजाला, चंबा।
Updated Sat, 06 May 2017 11:13 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के कंदला में अवैध खनन में जुटे नौ ट्रैक्टरों को जब्त किया गया है। जिलाधीश चंबा की अगुवाई में प्रशासनिक और विभागीय टीम ने दबिश देकर इस कार्रवाई को अंजाम दिया। वहीं, कागजी कार्यवाही होने के बाद इन ट्रैक्टर को छोड़ दिया गया। खनन विभाग अब इन ट्रैक्टर मालिकों को जुर्माना ठोंकेगा।
विज्ञापन
जिले में होने वाले रेत, बजरी और पत्थरों के अवैध खनन से जिले की नदियां, खड्ड़ें और नाले सिकुड़ते जा रहे हैं। इतना ही नहीं, लोग भी अधिक पैसे कमाने के चक्कर में अपनी अनमोल जिंदगियों को जोखिम में डाल कर नदी, नालों और खड्ड़ों में अवैध खनन करने से पीछे नहीं रह रहे हैं। नदियों, नालों और खड्ड़ों में होने वाले अवैध खनन से संबंधित कई शिकायतें जिलाधीश के पास पहुंची थीं। इन शिकायतों में प्रबुद्घ नागरिकों ने तर्क दिया था कि अवैध खनन के कारण नदी-नाले सिकुड़ रहे हैं। जिलाधीश के पास पहुंचने वाली इन शिकायतों के आधार पर डीसी सुदेश मोख्टा की अगुवाई में प्रशासनिक टीम और विभागीय टीम ने कंदला में दबिश दी। दबिश के दौरान कंदला में नौ ट्रैक्टरों में रेत भरी जा रही थी। डीसी ने मौके पर त्वरित कार्रवाई करते हुए ट्रैक्टरों को जब्त करने के आदेश दिए। इसके अनुरूप कार्य करते हुए प्रशासनिक टीम और खनन विभाग की टीम ने नौ ट्रैक्टरों को जब्त कर लिया। इतना ही नहीं, कंदला में लोगों को अवैध खनन न करने संबंधी सख्त हिदायत भी दी गई है।
विज्ञापन
प्रशासनिक टीम में एसडीएम सलूणी विजय कुमार धीमान सहित खनन विभाग की टीम में खनन इंस्पेक्टर शामिल रहे। खनन अधिकारी चंबा सुरेश ठाकुर ने बताया कि डीसी चंबा सुदेश मोख्टा की अगुवाई में प्रशासनिक टीम और विभागीय टीम ने कंदला में दबिश देकर नौ ट्रैक्टरों को जब्त किया है। उन्होंने बताया कि कागजी कार्यवाही होने के बाद ट्रैक्टरों को छोड़ दिया गया था। अब इन ट्रैक्टरों के मालिकों को जुर्माना जड़ा जाएगा।
विज्ञापन
जिलाधीश चंबा सुदेश कुमार मोख्टा ने बताया कि जिले के नदी, नालों और खड्ड़ों में अवैध खनन होने संबंधी प्रशासन के पास शिकायतें पहुंच रही थीं। शिकायतों के आधार पर ही कंदला में 9 ट्रैक्टरों को जब्त किया गया है।