फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   कूहल में गिरने से व्यक्ति की मौत

कूहल में गिरने से व्यक्ति की मौत

Tue, 19 Mar 2019 10:02 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 19 Mar 2019 10:02 PM IST
विज्ञापन
कूहल में गिरने से व्यक्ति की मौत
चंबा। विकास खंड मैहला के तहत ग्राम पंचायत मैहला में एक व्यक्ति की कूहल में गिरने से मौत हो गई। यह मामला मंगलवार को प्रकाश में आया। सूचना मिलते ही पुलिस थाना चंबा से टीम मौके के लिए रवाना हो गई है। मृतक की पहचान अमर सिंह पुत्र निधिया राम गांव छड़तरा डाकघर मैहला तहसील और जिला चंबा के रूप में हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। इसके साथ ही प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज कर लिए हैं। पुलिस सीआरपीसी 174 के तहत कार्रवाई कर रही है। शव का पोस्टमार्टम बुधवार को चंबा मेडिकल कॉलेज में करवाया जाएगा।
विज्ञापन


बताया जा रहा है अमर सिंह मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार का पालन पोषण करता था। सोमवार को वह खेतों की तरफ गया था। इसी दौरान अचानक उसका पांव फिसला और कूहल में जा गिरा। जिससे उसकी मौत हो गई। देर रात तक अमर सिंह के घर न पहुंचने पर परिजन परेशान हो गए। परिजनों ने रिश्तेदारों और ग्रामीणों के घरों में जाकर पता किया। मगर अमर सिंह का कोई सुराग नहीं लग पाया।
विज्ञापन


मंगलवार दोपहर ग्रामीणों ने कूहल के समीप एक शव देखा। सूचना मिलते ही तुरंत स्थानीय पंचायत प्रतिनिधि मौके पर पहुंचे। पंचायत प्रतिनिधियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर जाकर शव को कब्जे में लिया और औपचारिकताएं पूरी कर शव को मेडिकल कॉलेज चंबा पहुंचाया। यहां बुधवार को शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएचओ चंबा प्रशांत ठाकुर ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि इस बारे सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया है। कहा पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed