फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   उदयपुर में नशीले पाउडर के साथ तीन गिरफ्तार

उदयपुर में नशीले पाउडर के साथ तीन गिरफ्तार

Sun, 30 Sep 2018 10:33 PM IST
Updated Sun, 30 Sep 2018 10:33 PM IST
विज्ञापन
उदयपुर में नशीले पाउडर के साथ तीन गिरफ्तार

अमर उजाला ब्यूूरो

विज्ञापन

चंबा। चंबा-पठानकोट मार्ग पर उदयपुर के पास पुलिस के विशेष अन्वेषण दल ने पंजाब की गाड़ी से सफेद रंग का नशीला पदार्थ पकड़ा है। इसके चिट्टा होने की आशंका हैं। पुलिस ने इस मामले में पंजाब के तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए नशीले पाउडर की मात्रा 5 ग्राम 30 मिली ग्राम है। पुलिस ने मामले की आगामी जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की पहचान सुदामा निवासी गांव ढाणी गिला खेड़ा डाकघर खेड़ा (हरियाणा), हरमन निवासी वार्ड नंबर-5 सलिनाबाद सिरसा हरियाणा और गुरवीर सिंह निवासी 63 वार्ड नंबर-2 मौजू खेड़ा सिरसा हरियाणा के रूप में हुई। जानकारी के अनुसार पुलिस के विशेष अन्वेषण दल ने रविवार को दोपहर के समय उदयपुर के पास नाका लगाया था।


इस दौरान वहां से जाने वाली हर गाड़ी की जांच की जा रही थी। नाके दौरान चंबा की तरफ से पठानकोट की ओर जा रही गाड़ी को चेकिंग के लिए रुकवाया गया। गाड़ी को सुदामा चला रहा था। पुलिस की टीम जब गाड़ी की तलाशी करने लगी, तो तीनों घबरा गए। गाड़ी की पिछली सीट के साथ फर्श पर टी-शर्ट में बांध कर सफेद रंग का पाउडर रखा था। पुलिस उसे पाउडर को ड्रग डिटेक्शन किट से चेक किया तो उसमें नशीला पदार्थ पाया गया। इसके चलते पुलिस ने नशीले सफेद पाउडर और गाड़ी में सवार तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक डॉ. मोनिका ने मामले की पुष्टि की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed