{"_id":"59552db44f1c1bc7348b4577","slug":"81498754484-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना बिल का सामान पकड़ा 65 हजार रुपये ठोंका जुर्माना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बिना बिल का सामान पकड़ा 65 हजार रुपये ठोंका जुर्माना
Updated Thu, 29 Jun 2017 10:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा।
चंबा-भलेई मार्ग पर लचोड़ी के पास आबकारी एवं कराधान विभाग की टीम ने बिना बिल के ले जाए जा रहे सामान को पकड़ा है। सामान के मालिक को 65000 रुपये जुर्माना लगाया गया है। बुधवार शाम विभागीय टीम को गुप्त सूचना मिली कि बिना बिल के सामान की एक बड़ी खेप चंबा लाई जा रही है। विभागीय टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए नाका लगा दिया। इस दौरान वहां से गुजरने वाली हरेक गाड़ी की जांच पड़ताल की गई। जांच के दौरान एक गाड़ी में भारी मात्रा में बीड़ी व सिगरेट की सप्लाई चंबा पहुंचाई जा रही थी। बीड़ी सिगरेट की खेप को लेकर आबकारी एवं कराधान विभाग की टीम ने गाड़ी चालक को बिल दिखाने को कहा। गाड़ी चालक सामान का बिल नहीं दिखा पाया। इसके चलते विभागीय टीम ने सामान को जब्त कर लिया। इसकी सूचना सामान के मालिक को दी गई। मालिक ने सामान छुड़वाने के लिए आवेदन किया। मालिक से टैक्स और पेनल्टी के रूप में 65000 रुपये वसूले गए। उसके बाद सामान छोड़ा गया।
...
बिना बिल का सामान किया जब्त : अजय धीमान
ईटीओ एक्साईज अजय धीमान ने बताया कि लचोड़ी के पास बिना बिल के सामान को जब्त किया गया है। इसके लिए मालिक को 65000 रुपये का जुर्माना ठोंका गया है। उन्होंने कहा कि बिना बिल के सामान लाने वाले के खिलाफ भविष्य में भी इस प्रकार की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।