{"_id":"5bbb9276867a55281a4cea35","slug":"71539019382-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चमेरा बांध में समाई कार, सवार लापता","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चमेरा बांध में समाई कार, सवार लापता
Updated Mon, 08 Oct 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
accident shimla
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
डलहौजी (चंबा)। भलेई-चौहड़ा मार्ग पर तलेरू के पास एक अनियंत्रित होकर चमेरा बांध में समा गई। हादसे में कार में सवार लोगों समेत वाहन का अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया है। पुलिस ने सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर सर्च अभियान शुरू कर दिया है। इसके अलावा एनएचपीसी के गोताखोरों को भी बुलाया गया है। इस दौरान एसडीएम सलूण्री विजय धीमान भी सर्च अभियान का जायजा लेने के लिए मौके पर पहुंचे। इस हादसे से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।
जानकारी के अनुसार मामला सोमवार दोपहर साढ़े बारह बजे का है, जब टैक्सी गाड़ी नंबर एचपी 01सी 1999 नंबर भलेई से चौहड़ा की तरफ जा रही थी। इसमें चालक के साथ सवारी भी बताई जा रही हैं। मगर इसका अभी तक इसकी पुख्ता सूचना नहीं मिल पाई है। इसी दौरान तलेरू नामक स्थान पर चालक अचानक नियंत्रण खो दिया और गाड़ी चमेरा बांध में गिर गई। इसी दौरान पीछे चल रही बस के चालक ने वाहन को गिरते हुए देख लिया। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। यह सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर इकट्ठा हो गई। पुलिस प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर नाव के माध्यम से वाहन की तलाश शुरू की लेकिन इसमें सवार लोगों का कोई सुराग नहीं मिल पाया। इसके बाद एनएचपीसी के गोताखोरों को भी मौके पर बुलाया गया लेकिन देर शाम तक वाहन और उसमें सवार लोगों के बारे में कोई सूचना नहीं मिल पाई है। पुलिस सीसीटीवी की फुटेज से गाड़ी में सवार लोगों की संख्या पता करने की भी कोशिश कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस और गोताखोर कर रहे गाड़ी की तलाश: डॉ. मोनिका
पुलिस अधीक्षक डॉ. मोनिका ने बताया कि चमेरा बांध में कार गिरने की सूचना प्राप्त हुई है। मगर गाड़ी में सवार लोगों को आंकड़ा पता नहीं लग पाया है। पुलिस और एनएचपीसी के गोताखोर गाड़ी और लापता लोगों की तलाश कर रहे हैं। जल्द ही उन्हें तलाश लिया जाएगा।
विज्ञापन