{"_id":"5b841ea742c79206ed67d94e","slug":"71535385255-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक में भरी रेत के नीचे छुपाई अवैध शराब बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक में भरी रेत के नीचे छुपाई अवैध शराब बरामद
Updated Mon, 27 Aug 2018 10:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। ट्रक में रेत के नीचे छुपाकर ठिकाने लगाई जा रही अवैध शराब की खेप को पुलिस ने मुस्तैदी दिखाकर जब्त कर लिया। पुलिस की टीम ने सोमवार को राजौर के पास नाका लगाया हुआ था। इस दौरान वहां से गुजरने वाली हरेक गाड़ी की चेकिंग की जा रही थी। उसी दौरान एचपी 73-6803 नंबर का ट्रक सामने से आ रहा था। जो भरमौर की तरफ जा रहा था। ट्रक में रेत लदी हुई थी। पुलिस ने जब चेकिंग को लेकर ट्रक को रोका तो ट्रक चालक हड़बड़ा गया। इससे पुलिस को उसके ऊपर शक हो गया। पुलिस ने डाले में झांक कर देखा तो उसके अंदर रेत भरी हुई थी। जब रेत को औजार से हटाया गया तो रेत के नीचे शराब की कुछ बोतलें नजर आई। पुलिस ने डाले से रेत को हटाना शुरू किया तो उसके भीतर अवैध शराब की 30 पेटी बरामद हुई। शराब को लेकर चालक के पास कोई भी दस्तावेज नहीं थे। शराब की सप्लाई को अवैैध रूप से ठिकाने लगाया जा रहा था। कयास यह भी लगाए जा रहे हैं कि मणिमहेश यात्रा के दौरान इस शराब को अवैध रूप से बेचा जाना था। पुलिस ने ट्रक चालक अजय कुमार पुत्र जगदीश चंद निवासी उलांसा के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
पुलिस अधीक्षक डॉक्टर मोनिका ने बताया कि ट्रक में रेत के नीचे शराब की बोतलें छुपाकर ठिकाने लगाई जा रही थी। जिसे समय रहते पुलिस ने जब्त कर लिया। जिला में किसी प्रकार की अवैध शराब की तस्करी नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक डॉक्टर मोनिका ने बताया कि ट्रक में रेत के नीचे शराब की बोतलें छुपाकर ठिकाने लगाई जा रही थी। जिसे समय रहते पुलिस ने जब्त कर लिया। जिला में किसी प्रकार की अवैध शराब की तस्करी नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन