फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   पैर फिसलने से भेड़ पालक की मौत

पैर फिसलने से भेड़ पालक की मौत

Sun, 29 Apr 2018 10:29 PM IST
Updated Sun, 29 Apr 2018 10:29 PM IST
विज्ञापन
पैर फिसलने से भेड़ पालक की मौत
accident

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

सिहुंता (चंबा)।
सिहुंता की रजेंई पंचायत के घोडूलू नाला में पांव फिसलने से भेड़ पालक की मौत हो गई। हादसा शनिवार देर शाम हुआ। पुलिस ने धारा 174 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मृतक की पहचान बुद्धि सिंह पुत्र जर्म सिंह निवासी गांव पुखरू डाकघर गरनोटा तहसील सिहुंता जिला चंबा के रूप की है।

पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। परिजनों के बयान भी कलमबद्ध किए हैं। पुलिस के अनुसार बुद्धि सिंह शनिवार को भेड़-बकरियों को लेकर घोडुलु धार गया था। लौटते वक्त घोडुलु नाला के पास उसका पांव फिसल गया और गहरी खाई में जा गिरा।
विज्ञापन


इससे बुद्धि सिंह के सिर पर गंभीर चोटें आई। इसके चलते उसकी मौके पर ही मौत हो गई। यहां से आवाजाही कर रहे लोगों ने नाले में उसको देखा। इसकी सूचना पंचायत प्रतिनिधियों को दी। पंचायत प्रतिनिधियों ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर जाकर शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र समोट पहुंचाया। चिकित्सक ने शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों के सुपुर्द किया। पुलिस ने धारा 174 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी चंबा डॉ. मोनिका ने कहा कि भेड़ पालक की शनिवार रात को नाले में गिरने से मौत हुई। उन्होंने कहा कि शव का पोस्टमार्टम रविवार को करवाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed