{"_id":"5ae5d6094f1c1be2798b6def","slug":"71525011977-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसआईटी टीम ने दी जिले में दस्तक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एसआईटी टीम ने दी जिले में दस्तक
Updated Sun, 29 Apr 2018 10:17 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
चंबा।
प्रदेश भर के शिक्षण संस्थानों में कमियां तलाशने के लिए गठित एसआईटी टीम ने जिला चंबा में दस्तक दे दी है। एसआईटी टीम शिक्षण संस्थानों में जाकर खामियों को जांच रही है। एसआईटी की टीम में प्रशासनिक अधिकारियों से लेकर विभागों के अधिकारी भी शामिल हैं। ये टीम कार्यदिवसों के अलावा अवकाश के दिन भी काम को अंजाम दे रही है।
गौरतलब हो कि प्रदेश भर के कुछ निजी शिक्षण संस्थानों की ओर से जाली प्रमाण पत्र बना कर देने संबंधी शिकायतें न्यायालय के समक्ष पहुंची हैं। इसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने शिक्षण संस्थानों में खामियां तलाशने के लिए एसआईटी टीम का गठन किया है। स्पेशल इंवेस्टिगेशन टीम में चंबा में दबिश दे दी है। एक सप्ताह तक टीम जिले के शिक्षण संस्थानों में दबिश देगी। इसके बाद एसआईटी प्रदेश के अन्य जिलों में जाकर अपने कार्य को अंजाम देगी।
विज्ञापन