{"_id":"5a6f5b3e4f1c1ba1268b7221","slug":"71517247294-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीताराम मंदिर में चोरी का प्रयास ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सीताराम मंदिर में चोरी का प्रयास
Updated Mon, 29 Jan 2018 11:25 PM IST
विज्ञापन
Theft
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
चंबा। शहर के जनसाली मोहल्ला स्थित सीताराम मंदिर में रविवार रात को चोरी का प्रयास हुआ है। मामला विगत रात का है जब रात को चोर मंदिर का ताला तोड़ने की कोशिश कर रहे थे। इसी दौरान मंदिर के गेट से हुई आवाज को सुनकर साथ में ही रहने वाला एक बुजुर्ग उठ गया। और घर से बाहर निकला। इसे घर से बाहर आता देख चोर वहां से भाग खड़े हुए। इसको लेकर बुजुर्ग ने मंदिर कमेटी को मामले की सूचना दी। इसके बाद मंदिर कमेटी ने इस बारे में पुलिस में शिकायत दर्ज करवाने का निर्णय लिया। चंबा शहर में इससे पहले भी चोरी के प्रयास की कोशिशें हो चुकी हैं। इससे पहले ज्वैलरी की दुकान में चोरी के प्रयास का मामला सामने आ चुका है।