फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   तीसा के नदी और नालों छलनी कर रहा खनन माफिया

तीसा के नदी और नालों छलनी कर रहा खनन माफिया

Sun, 04 Mar 2018 11:12 PM IST
Updated Sun, 04 Mar 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
तीसा के नदी और नालों छलनी कर रहा खनन माफिया
mining - फोटो : demo pics

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

तीसा (चंबा)। अवैध खनन पर पूर्ण प्रतिबंध के बावजूद उपमंडल तीसा में खनन माफिया खड्डों-नालों का सीना छलनी कर रहा है। हालत यह है कि माफिया पर लगाम कसने में प्रशासन और संबंधित विभाग असहाय नजर आ रहा है। हालत यह है कि नदी और नालों में लगातार हो रहे अवैध खनन से उनके अस्तित्व पर खतरा मंडराना शुरू हो गया है। इससे नदियों का जल स्तर भी लगातार गिरता जा रहा है। तीन माह में तीसा में इस संबंध में कोई भी चालान न होना इस बात को पुख्ता करता है कि प्रशासन और विभाग इस ओर से आंखें मूंदे हुए है। हालांकि विभाग में स्टाफ की कमी भी इसमें आडे़ आ रही है। हालात तो यह हैं कि चंबा स्थित खनन विभाग के पास न तो स्टाफ है और न ही कोई गाड़ी। दूरदराज क्षेत्रों में हो रहे अवैध खनन को रोकने के लिए विभाग के पास स्टाफ और गाड़ी की कमी होने से विभागीय अधिकारियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसा नहीं है कि मामले में सिर्फ संबंधित विभाग को ही चालान काटने की शक्ति हो। बल्कि सरकार ने ऐसे मामले में कई विभागों को चालान काटने के लिए अधिकृत किया गया है। मगर उपमंडल तीसा में वह सभी अधिकारी अभी तक सुस्त बैठे हैं, जिन्हें अवैध खनन रोकने का जिम्मा सौंपा गया है। तीसा में हो रहे अवैध खनन की बात किसी भी विभाग से छिपी नहीं है, लेकिन शक्ति रखने वाले विभागीय अधिकारियों द्वारा ऐसे लोगों के खिलाफ कोई भी कार्रवाई न करना समझ से परे है। इस वजह से खनन माफिया बेखौफ होकर दिन रात अवैध खनन करने में लगा रहता है। इससे नदी और नालों के अस्तित्व पर खतरा मंडराना शुरू हो गया है। हालत यह है कि तीसा उपमंडल के नालों से रोजाना रेत अवैध तरीके से निकाली जा रही है और इसे महंगे दामों पर लोगों को बेचकर खूब चांदी कमाई जा रही है। चंबा-भंजराड़ू मार्ग पर भी जगह-जगह अवैध तरीके से निकाली गई रेत के ढेर देखे जा सकते हैं।


अवैध खनन के खिलाफ जल्द छेड़ा जाएगा अभियान : एसडीएम
एसडीएम हेमचंद्र वर्मा का कहना है कि अवैध तरीके से किए जा रहे खनन के खिलाफ जल्द ही अभियान छेड़ा जाएगा। नदी और नालों में अवैध खनन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed