फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   भद्रम के पास बाइकों की भिड़ंत, दो युवक घायल

भद्रम के पास बाइकों की भिड़ंत, दो युवक घायल

Thu, 11 Jan 2018 10:34 PM IST
Updated Thu, 11 Jan 2018 10:34 PM IST
विज्ञापन
भद्रम के पास बाइकों की भिड़ंत, दो युवक घायल
accident shimla - फोटो : demo pic

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। चंबा-तीसा मार्ग पर भद्रम के पास दो बाइकें आपस में टकरा गईं। दुर्घटना में दोनों बाइक सवार घायल हो गए हैं। हादसे के बाद मौके पर एकत्रित हुए लोगों ने घायलों को चंबा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। साथ ही हादसे की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने घटनास्थल में जाकर घटना का मुआयना किया।

जानकारी के अनुसार जितेंद्र पुत्र कैलाश चंद निवासी कश्मीरी मोहल्ला अपनी बाइक में सवार होकर चंबा से राजपुरा की तरफ जा रहे थे। जबकि राजकुमार पुत्र जयराम निवासी संघणी सामने से बाइक लेकर आ रहा था। भद्रम के पास उसने बाइक को जितेंद्र की बाइक के साथ टक्कर मार दी। इससे दोनों बाइकें सड़क पर गिर पड़ी और दोनों सवार भी घायल हो गए। हादसे के बाद इकट्ठा लोगों ने उन्हें चंबा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। यहां पर प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को भर्ती कर लिया गया। वहीं ट्रैफिक पुलिस ने अस्पताल में जाकर घायलों के बयान दर्ज किए। पुलिस छानबीन में पाया गया कि यह हादसा राजकुमार की लापरवाही से हुआ। पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र तोमर ने बताया कि दो बाइकें आपस में टकरा गई। इसमें दो युवक घायल हुए। इनका उपचार चंबा मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed