फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   नशे की हालत में बिजली बोर्ड कर्मी ने चिकित्सक से किया दुर्व्यवहार

नशे की हालत में बिजली बोर्ड कर्मी ने चिकित्सक से किया दुर्व्यवहार

Tue, 30 Apr 2019 10:59 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 30 Apr 2019 10:59 PM IST
विज्ञापन
नशे की हालत में बिजली बोर्ड कर्मी ने चिकित्सक से किया दुर्व्यवहार
चंबा। पांगी विद्युत बोर्ड के शिकायत कक्ष में बोर्ड कर्मचारी के नशे की हालत में ड्यूटी देने और अभद्र व्यवहार करने का आरोप हैं। इस संबंध में सिविल अस्पताल किलाड़ में तैनात चिकित्सक ने शिकायत की है। चिकित्सक के मुताबिक अस्पताल में एक सप्ताह से चल रही बिजली की आंखमिचौनी के बाद जब वे बोर्ड के शिकायत कक्ष में इस बारे में शिकायत दर्ज करवाने पहुंचें तो वहां पर तैनात कर्मचारी ने उनके साथ अभद्रतापूर्ण व्यवहार किया। इसके साथ ही बिजली के सुचारु होने बारे कोई भी स्थिति स्पष्ट नहीं की। बहरहाल, अब चिकित्सक ने विद्युत कर्मी ने उनके साथ की गई अभद्रता की शिकायत सहायक अभियंता विद्युत बोर्ड से भी की है।
विज्ञापन


गौरतलब हो कि जनजातीय क्षेत्र पांगी में बीते एक सप्ताह से बिजली की आंखमिचौनी ने मरीजों और उनके तीमारदारों की दिक्कतों को बढ़ाकर रख दिया है। हैरानी की बात तो यह है कि केवल अस्पताल को छोड़कर आसपास के लगते सभी क्षेत्रों में बिजली व्यवस्था सुचारु रहती है। बिजली बोर्ड प्रबंधन के लगाए जाने वाले अघोषित कटों से अस्पताल में मरीजों की दी जाने वाली सहूलियतों पर भी असर पड़ रहा है। बिजली के बार-बार गुल हो से सांस के मरीज (भांप लेने वाली मशीन) का भी उपयोग नहीं कर पा रहे हैं।
विज्ञापन


मरीजों की परेशानियों को देखते हुए सोमवार शाम सिविल अस्पताल किलाड़ में तैनात चिकित्सक डॉ. अजय कुमार अस्पताल से कुछ ही दूरी पर स्थित बोर्ड के शिकायत कक्ष गए थे। मगर मौके पर तैनात विद्युत कर्मी नशे की हालत में था। इसके बाद बिजली की शिकायत करने पर कर्मी ने उनके साथ अभद्रतापूर्ण व्यवहार किया। इस बारे चिकित्सक ने मौखिक तौर पर विद्युत बोर्ड के सहायक अभियंता से विद्युत कर्मी की शिकायत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिविल अस्पताल किलाड में तैनात चिकित्सक अजय कुमार ने बताया कि बिजली की आंखमिचौनी एक सप्ताह से चली हुई है। इसकी शिकायत वे बोर्ड कर्मी से करने के लिए पहुंचे थे। लेकिन, विद्युत कर्मी ने नशे ही हालत में उनके साथ अभद्र व्यवहार किया। जबकि, बिजली गुल होने का कारण उन्हें नहीं बताया।


विद्युत बोर्ड के सहायक अभियंता संतोष शर्मा ने बताया कि चिकित्सक ने मौखिक तौर विद्युत कर्मी की शिकायत की गई है। कहा कि मामले की तफ्तीश करने के बाद ही उचित कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed