फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   दिल्ली-चंबा बस में मोबाइल फोन को लेकर हुआ हंगामा

दिल्ली-चंबा बस में मोबाइल फोन को लेकर हुआ हंगामा

Sun, 09 Dec 2018 10:00 PM IST
Updated Sun, 09 Dec 2018 10:00 PM IST
विज्ञापन
दिल्ली-चंबा बस में मोबाइल फोन को लेकर हुआ हंगामा
दिल्ली-चंबा बस में मोबाइल फोन चोरी होने पर हंगामा
विज्ञापन

आधा घंटा तक हंगामा करने के बाद यात्री ने बुला ली पुलिस
बस की सीट के नीचे मोबाइल मिलने पर शांत हुआ मामला
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। दिल्ली से चंबा के लिए आने वाली वोल्वो बस में एक सवारी का मोबाइल किसी ने चोरी कर लिया। चोरी की इस वारदात के बाद यात्री की ओर से मोबाइल चोरी होने को लेकर खूब हंगामा किया गया। मोबाइल न मिलने पर यात्री ने आखिरकार पुलिस को बुलाया गया। करीब आधे घंटे तक पुलिस तफ्तीश के बाद बस की सीट के नीचे मोबाइल मिला। मोबाइल मिलने के बाद ही मामला शांत हो पाया। कुल मिला कर वोल्वो बस में भी चोरी की होने वाली वारदातें यात्रियों के लिए परेशानी का ही सबब बन रही हैं।

सवारियों में पारूल जसरोटिया और मितु कंपानी ने बताया कि दिल्ली से चंबा के लिए शनिवार देर रात आने वाली बस में ऊना से पीछे किसी अज्ञात व्यक्ति एक सवारी का चार्जिंग पर लगा मोबाइल फोन चोरी कर लिया। चोरी की वारदात के बाद सवारी को जब उसका मोबाइल न मिला तो उसने इस बारे में तुरंत पुलिस को सूचित किया। इसके बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच कर यात्रियों से इस बारे तफ्तीश की, लेकिन किसी ने मोबाइल के बारे में नहीं बताया। अंतत: पुलिस टीम की ओर से सभी यात्रियों की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान बस की सीट के नीचे मोबाइल गिरा पड़ा मिला। पारूल और मितु ने बताया कि वोल्वो बस में होने वाली इस चोरी की घटना के बाद करीबन आधे घंटे तक बस में सवार सभी सवारियां परेशान होती दिखी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed