फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   कार दुर्घटनाग्रस्त, महिला की मौत

कार दुर्घटनाग्रस्त, महिला की मौत

Thu, 05 Apr 2018 10:51 PM IST
Updated Thu, 05 Apr 2018 10:51 PM IST
विज्ञापन
कार दुर्घटनाग्रस्त, महिला की मौत
पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। - फोटो : Demo pic

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

खज्जियार (चंबा)। खज्जियार-रठियार मार्ग पर कार दुर्घटना में एक महिला की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब दंपती कार रठियार की ओर जा रहा था। इसी दौरान बख्तपुर के पास कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी।

हादसे में महिला ने दम तोड़ दिया जबकि पति गंभीर रूप से घायल है। महिला की पहचान शांती देवी (25) पत्नी दीप निवासी गांव काकेला डाकघर खज्जियार के रूप में हुई है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार हादसा बुधवार रात को उस समय पेश आया जब दंपती खज्जियार से रठियार की ओर जा रहा था। गाड़ी दीप चला रहा था। इसी दौरान जब वह बख्तपुर के पास पहुंचे तो अचानक वह नियंत्रण खो बैठा और गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे लुढ़क गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


गहरी खाई में गिरने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दीप को गंभीर चोटें आईं। हादसे के बाद आसपास रहने वाले लोग मौके पर पहुंचे। और हादसे की सूचना पुलिस और एंबुलेंस को दी। इसके बाद दोनों को चंबा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया।

यहां पर प्राथमिक उपचार के बाद दीप को भर्ती कर लिया गया। वहीं महिला को मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलते ही सुल्तानपुर पुलिस मौके पर पहुंची। उन्होंने हादसे के कारणों की छानबीन शुरू की।


साथ ही वहां पर मौजूद चश्मदीदों के बयान दर्ज किए। इसके बाद पुलिस ने अस्पताल में जाकर चालक का भी बयान दर्ज किया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों के हवाले कर दिया गया। मामले छानबीन जारी है।

पुलिस कर रही हादसे की जांच : एसपी
पुलिस अधीक्षक डॉ. मोनिका ने बताया कि खज्जियार-रठियार मार्ग पर कार दुर्घटना में एक महिला की मौत हो गई है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed